17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-मुंबई एटलेन पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल

कार सवार सभी चारों एक ही परिवार के हैं और मुंबई के मीरा रोड़ के रहने वाले हैं। इनकी कार शिवगढ़ थाने के वाला रुंडी के यहां अनियंत्रित हुई और कई फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 17 Nov 2026, 11:35 AM IST

ratlam news

दुर्घटनाग्रस्त कार

रतलाम. दिल्ली-मुंबई एटलेन एक्सप्रेस वे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन यहां कार या ट्रकों के हादसों में लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही बड़ा हादसा मंगलवार की सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच शिवगढ़ थाने के वाला रुंडी में हुआ। मुंबई की तरफ से आकर दिल्ली तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार एटलेन के पास कई फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मुंबई के मीरा रोड़ निवासी साबिर पिता हसन अली (60) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी नसीमा, दो पुत्र सैफ और जाहिद घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। कार मुंबई से रतलाम तरफ आकर दिल्ली की तरफ जा रही थी।

चकनाचूर हो गई कार

शिवगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर इशाक मो. ने बताया कि यह कार थाना क्षेत्र से गुजर रहे एटलेन मुंबई से दिल्ली तरफ जाने वाले रुट में वाला रुंडी के यहां दुर्घटनाग्रस्त हुई। कई फीट गहरी खाई में गिरने से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इसे क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। कार में साबिर पिता हसन अली (60), उनकी पत्नी नसीमा (55), दो पुत्र सैफ (20) और जाहिद (25) सवार थे। इनकी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार एटलेन पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी एक ही परिवार के हैं यानी पति-पत्नी और उनके दो पुत्र। इसमें पिता की मौत हो गई जबकि दोनों बेटे और पत्नी घायल हैं। रात में ही इन्हेंं मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टर ने साबिर को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य घायलों को भर्ती कर लिया गया। घायलों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने के साथ ही अन्य जगह चोटें आई है।

जावरा में हो चुका हादसा

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर पिछले बुधवार सुबह जावरा के पास बड़ा हादसा हो चुका है। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेलिंग का हिस्सा कार को चीरते हुए अंदर घुस गया। हादसे में 13 वर्षीय बेटे सागर और 6 वर्षीय बेटी विधि की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सडक़ दुर्घटनाओं के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय बना हुआ हैं।

जीएसटी अधिकारी भी हुए थे दुर्घटनाग्रस्त

दीपावली के पहले सूरत में पदस्थ जीएसटी अधिकारी प्रवीण पूंजीलाल अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने राजस्थान जा रहे थे, तभी उनकी कार जावरा के पास एक ब्रिज से नीचे गिरकर पलट चुकी है। हादसे में अधिकारी समेत परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जब पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें से 54.50 लाख रुपये नकद और आभूषण बरामद हुए, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। असुरक्षित तरीके से एटलेन पर वाहन चलाना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है।