
डीजे पर बार बालाओं का डांस हो रहा है। शिकायत करने वाले शख्स ने शिकायत कर दी, और इसे बंद कराने वाले अफसर यानी मिलक एसडीम ने इस पर पाबंदी का आदेश भी कर दिया, लेकिन अफसोस कानून का पालन कराने वाली और जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस ने एसडीम के आदेशों को भी हवा में उड़ा दिया।
दरअसल ज़िले की तहसील के गांव रठोंडा में प्राचीन काल का एक मंदिर है। यहां पर हर साल एक बड़ा भव्य मेला लगता है जो इस समय लगा हुआ है। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मेले का शुभारम्भ किया था। लेकिन अचानक मेले में डांस पार्टी यानी बार बालाओं के डांस करने की खबर इलाके में फैली। तब यहां के निवासी ख़ेमेन्द्र कुमार गंगवार जोकि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने इसकी शिकायत तुरंत एसडीम से की। शिकायत पर एसडीएम ने डांस पार्टी पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया, लेकिन पुलिस ने इस आदेश का पालन ही नहीं किया।
यह भी पढ़ें-सुहागरात में दुल्हन ने कर दिया ऐसा काम कि पुलिस के भी उड़ गए होश, आप भी देखें वीडियो
यह मेला कोई आम मेला नहीं है। दरअसल देश के कौने-कौने से लोग यहां पर आते हैं। कोई कावर चढ़ाता है तो कोई दूध से शिवलिंग का अभिषेक करता है। माना जाता है कि जो भी श्रद्धालु यहां आकर जो मन्नत मांगता है, वह पूरी होती है। एक माह के इस पवित्र मेले में लाखों लोग यहां पर आते हैं।
मेले में सुई से लेकर खेती से संबंधित किसान की जरूरत का हर समान इस मेले में मिलता है। ट्रेक्टर से लेकर बस, कार एग्रीकल्चर के उपकरण भी यहां कम दामों पर मिलते हैं। किसान इस मेले का लाभ उठाने के लिए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाकर ही मेले में प्रवेश करते हैं। जयकारे लगाकर ही मेले से वापस जाते हैं। मेले की सुरक्षा वयवस्था इस वार सवालों के घेरे में हैं।
कोतवाली कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार कह रहे हैं कि यहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। कोई गैरकानूनी काम यहां नहीं हो रहा है। जबकि यहां पर बार-बालाओ का डांस हो रहा है। मिलक एसडीएम कह रहे हैं कि बार-बालाओं के डांस की शिकायत की गई थी। जिसको लेकर हमने आदेश दिया है कि डांस बंद कराया जाए। अगर आदेश का पालन नहीं हुआ हो तो पुलिस अधिकारियों से इसके संबंध में बात की जाएगी।