मुरादाबाद

योगी के इस मंत्री ने सपा नेता आजम खान को दी सलाह, इस सीट से लड़ें लोकसभा चुनाव, मची खलबली

योगी के इस मंत्री ने आजम खान को दी बड़ी चुनौती।
2 min read
CM Yogi
योगी के इस मंत्री ने सपा नेता आजम खान को दी सलाह, इस सीट से लड़ें लोकसभा चुनाव, मची खलबली

रामपुर। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे नेता एक दूसरे पर बयानबाजी करते जा रहे हैं। कुछ समय पहले जहां सपा नेता आजम खान ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को रामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित करने की बात कही थी। अब योगी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने आजम खान को ही रामुपर से चुनाव लड़ने की सलाह दे दी है।

दरअसल योगी सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान अपने एक कार्यक्रम के तहत सोमवार को रामपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामलाल एडवोकेट के घर जलपान किया। इसी दौरान पत्रिका संवाददाता ने उनसे बातचीत के दौरान पूछा कि सपा के वरिष्ठ नेता व रामपुर शहर सीट से विधायक आजम खान ने रामपुर लोकसभा क्षेत्र से अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है तो उनके मुकाबले भाजपा के पास कौन सा चेहरा है।

इसका जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि आजम साहब तीन साल घर में पड़े-पड़े क्या करेंगे, उन्हें खुद अपने जिले से चुनाव लड़ना चाहिए। यानी रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। साथ ही चौहान ने यह भी कहा कि भाजपा के पास चुनाव लड़ाने के लिए बहुत सारे चेहरे हैं। समय आने पर उन्हें सामने लाया जाएगा।

कौन हैं आजम खान
सपा के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय महासचिव व मुलायम सिंह यादव के विश्वस्त सहयोगी आजम खान रामपुर शहर सीट से अब तक 9 बार विधायक चुने जा चुके हैं। इस बार उनके बेटे अब्दुल्ला आजम भी जिले की स्वार टांडा सीट से विधायक हैं। उनके बेटे ने दिग्गज कांग्रेस नेता नवेद मियां को हराकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।

Updated on:
28 Jun 2018 05:30 pm
Published on:
27 Jun 2018 09:07 pm
Also Read
View All
जिस बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, उसकी अर्थी उठी… ढाई साल के वरुण की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मुरादाबाद के मोहर्रम मेले में बार बालाओं ने लगाए ठुमके; वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जताई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

कैमरा है तो झूठ फैलाओगे? मुरादाबाद में पत्रकार के सवाल पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दे दी खुली चुनौती

मुरादाबाद में सत्यापन करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, महिला समेत कई लोगों ने की मारपीट; मुकदमा दर्ज

राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुरादाबाद में FIR और बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग