कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अपनी दस सूत्रीय मांगो का ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा
मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस ने अभी से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी तर्ज पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अपनी दस सूत्रीय मांगो का ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। बोले जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
इस दावे पर उठाए सवाल
कांग्रेस कार्यकर्त्ता आज जिला अध्यक्ष डॉ ए पी सिंह के नेतृत्व में कंपनी बाग़ स्थित गांधी पार्क में इक्कठा हुए। और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉ ए पी सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर योगी सरकार लोगों में भय का माहौल बना रही है। अपराधियों के खिलाफ लगातार फर्जी मुठभेड़ इसका उदाहरण है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के राज में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इस पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा।
ये लगाया आरोप
इसके अलावा सूबे में बिना तैयारी के पॉलीथीन पर बैन लगा दिया,व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। उनसे पोलिथीन के नाम पर अवैध वसूली की जा रहिब है। गड्ढा मुक्त सड़कों के दावों को भी कांग्रेसियों ने सिर्फ भाषण करार दिया। बोले सरकार को एक साल से भी ज्यादा हो गया। सड़कें खस्ताहाल हैं।
इन घटनाओं पर जताई चिंता
वहीँ कांग्रेस नेताओं ने मॉब लिंचिंग घटनाओं की बढ़ोत्तरी के लिए भी भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बोले कि आपसी भाईचारे को साजिश के तहत खत्म किया जा रहा है। स्कूल की फीस में बेतहाशा वृद्दि को भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
आगे दी आन्दोलन की चेतावनी
कांग्रेस कार्यकर्त्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और स्थानीय अधिकारीयों को ज्ञापन सौंपा।जिसमें दस सूत्रीय मांग पत्र शामिल था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हालात न सुधरने पर भाजपा सरकार के खिलाफ आगे भी आन्दोलन छेड़ने की बात कही।