इधर, सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पिछले चुनाव में महाकालेश्वर में झूठ बोल जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की थी। उन्होंने कहा था- चुनाव जीते तो उज्जैन को पवित्र नगरी बनाएंगे। जीत के बाद वे अपनी बात भूल गए। अब तक उज्जैन पवित्र नगरी घोषित नहीं की गई। अब उन्होंने उसी जगह से फिर से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की।