मुरादाबाद

कांग्रेस नेताओं ने मोदी और राजनाथ का पुतला फूंकने की कोशिश,पुलिस ने किया ये हाल

कांग्रेस नेताओं ने जब पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुतले फूंकने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से झड़प हो गयी।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2018, 9:56 PM IST
moradabad
कांग्रेस नेताओं ने मोदी और राजनाथ का पुतला फूंकने की कोशिश,पुलिस ने किया ये हाल

मुरादाबाद: कांग्रेस नेता और अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रिय अध्यक्ष नदीम जावेद पर इस्लामिक सेंटर पर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी को लेकर आज शहर में अल्पसंख्यक मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की वहीँ इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जब पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुतले फूंकने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से झड़प हो गयी। पुलिस ने बमुश्किल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला कब्जाया। इस दौरान कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ऐसे की पुतला फूंकने की कोशिश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चा के वाइस चेयरमैन हाजी सगीर सईद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता आज एकत्रित हुए। कांग्रेस कार्यकर्त्ता हाथों में पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह का पुतला लेकर चल रहे थे और जमकर नारेबाजी भी कर रहे थे। इस बीच जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के पुतले फूंकने की कोशिश की तो पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया जिस कारण दोनों में काफी झड़प भी हुई। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में भी लिया।

आरोपियों की गिरफतारी की मां

हाजी सगीर सईद ने कहा कि नदीम जावेद के हमलावरों को यदि जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्त्ता सड़क पर उतर कर आन्दोलन करेंगे। यही नदीम जावेद पर हमले को उन्होंने राजनितिक साजिश बताया और कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं बचा है। इसलिए इस मामले की जांच कर जल्द हमलावरों को पकड़ा जाए।

दो दिन पहले भी दिखाई थी ताकत

यहां बता दें कि केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर भी मुरादाबाद में कांग्रेसियों ने बाजार बंद व ट्रेन रोककर अपनी ताकत का एहसास कराया था। और आज एक बार फिर इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़कों पर उतरना उसकी रणनीति का हिस्सा मालूम पड़ रही है। खुद कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद भी 16 सितम्बर को महानर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

Published on: