
मुरादाबाद: कोरोना वायरस से निपटने के लिए 21 दिन के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे इसका ऐलान किया, जिसके बाद सभी अधिकारी सक्रिय हो गये। डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी अमित कुमार पाठक ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीँ दोनों अधिकारी रात दो बजे व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच गए। जिसमें उन्होंने हाइवे से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
देशभर में 21 दिन के Lockdown पर दारुल उलूम ने कहा—सरकार का समर्थन करें, अपने घरों में रहें
अब होगी सख्त कार्रवाई
डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन को लेकर लोग गंभीर रहें, घरों से बाहर न निकलें, दूध, सब्जी-फल और दवाओं की कोई कमी नहीं है। सभी आवश्यक आपूर्ति बहाल रहेगी। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें। जो भी अब लॉकडाउन तोड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
भाजपा विधायक बोले—नवरात्रों में खत्म हो सकता है कोरोना वायरस
177 लोग गिरफ्तार
यहां बता दें कि मंगलवार को लॉक डाउन तोड़ने में 24 घंटे में 47 मुकदमे दर्ज किये गए, जबकि 177 लोगों को विभन्न थाना क्षेत्रों में गिरफ्तार किया गया। यही नहीं चार हजार से अधिक का जुर्माना भी वसूला गया। आज सुबह से भी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। सभी इलाकों को बैरिकेड कर दिया गया है।