मुरादाबाद

Moradabad News: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, 4 बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक आरोपी फरार

Moradabad News: यूपी की मुरादाबाद पुलिस ने गोतस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 4 गोतस्करों को पुलिस की गोली लगी है। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

less than 1 minute read
Moradabad News: पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़..

Moradabad News Today: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस इलाके में शुक्रवार रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने पैर में गोली मारकर दो आरोपी पकड़ लिए। इनके तीन साथी भागकर भोजपुर क्षेत्र के अवक्कपुर के जंगल में पहुंच गए। यहां भोजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपी दबोच लिए। इनके भी पैर में गोली लगी है। इस दौरान एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

बदमाशों ने पुलिस पर चला दी गोली

एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हुई। इसमें भोजपुर के गांव गजरौला निवासी गोकशी के दो आरोपी यामीन और जीशान गोली लगने से घायल हुए। जबकि आरोपियों के तीन साथी पुलिस पर फायर करके भोजपुर थाना क्षेत्र में भाग गए थे। सिविल लाइंस पुलिस से मिली सूचना पर एसएचओ भोजपुर शरद मलिक की टीम वहां घेराबंदी की तो अवक्कपुर के जंगल के पास बदमाशों ने भोजपुर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायर में वहां भोजपुर के जामा मस्जिद इलाके के रहने वाले हसैनन उर्फ बिल्डर और मुर्सलीन घायल हो गए। उनका एक साथी वहां से भाग निकला।

गोकशी की वारदात को दिया था अंजाम

इस तरह कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 4 के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से चार तमंचा, जिंदा कारतूस, छोटा हाथी वाहन, बाइक और पशु वध का उपरकण बरामद किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने बीते दिनों सिविल लाइंस क्षेत्र में गोकशी की वारदात को अंजाम दिया था।

Also Read
View All
बहन का कत्ल करने वाला इंजीनियर जेल में टूटा, मां की चिंता में जाग रहा रातभर, बहा रहा आंसू

निर्यात पर युद्ध की मार: बंदरगाहों पर अटका हजारों करोड़ का माल, लागत पांच गुना बढ़ने से उद्योगों में हड़कंप

यूपी में मौसम का बदला मिजाज: मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ा पारा, मुरादाबाद में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

मुरादाबाद में बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, मौत के मुंह से खींच लाई अपना लाल, ऐसे बचाई 3 वर्षीय बेटे जान

मुरादाबाद बहन हत्याकांड: जेल की पहली रात बेचैन रहा हार्दिक, न खाना खाया न किसी से की बात, कोने में चुपचाप बैठा रहा

अगली खबर