10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई ने बहन के अंदरूनी अंग तक कर दिए छलनी, अब जेल में मां की चिंता में जाग रहा रातभर, बहा रहा आंसू

जुड़वा बहन की बेरहमी से हत्या करने वाला इंजीनियर हार्दिक इन दिनों जेल में बेचैन नजर आ रहा है। जेल सूत्रों के मुताबिक, अपनी बहन का कलेजा और किडनी तक छलनी कर देने वाला भाई अब “क्वारंटाइन बैरक” में बैठकर अपनी मां के लिए आंसू बहा रहा है। वह रह-रहक जेल अधिकारियों से पूछ रहा […]

2 min read
Google source verification

जुड़वा बहन की बेरहमी से हत्या करने वाला इंजीनियर हार्दिक इन दिनों जेल में बेचैन नजर आ रहा है। जेल सूत्रों के मुताबिक, अपनी बहन का कलेजा और किडनी तक छलनी कर देने वाला भाई अब "क्वारंटाइन बैरक" में बैठकर अपनी मां के लिए आंसू बहा रहा है। वह रह-रहक जेल अधिकारियों से पूछ रहा है कि मेरी मां अकेले कैसे रहेगी, उसे कौन संभालेगा। वह ठीक से सो नहीं पा रहा है और लगातार बहकी-बहकी बातें कर रहा है। डॉक्टर उसके व्यवहार पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

एक तरफ वह अधिकारियों से पूछता है कि कि मैं घर कब जा पाऊंगा। वहीं दूसरी ओर साथी कैदियों से बातचीत में वह यह भी कहता है कि उसे पहले से डर था कि मां कहीं अकेली न रह जाएं, इसलिए वह उन्हें भी मार देना चाहता था।

6 मार्च को की थी जुड़वा बहन की हत्या

गौरतलब है कि 6 मार्च को हार्दिक (25) ने अपनी जुड़वा बहन हिमशिखा (25) की घर में चाकू से हत्या कर दी थी। पोस्टमॉर्टम में सामने आया कि उसके शरीर पर 84 वार किए गए थे। हार्ट, लीवर व किडनी तक गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

बहन की हत्या के बाद उसने अपनी मां नीलिमा पर भी चाकू से 6 वार किए थे। हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मां की जान बच गई।

24 घंटे में हुआ था गिरफ्तार

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे मुरादाबाद से ही गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद 4 चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रहीं और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह बदायूं में अपने भाई के घर रह रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, नीलिमा इस मामले की इकलौती चश्मदीद गवाह हैं। हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाकर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

सोशल मीडिया पर दिखती थी गहरी बॉन्डिंग

जांच में यह भी सामने आया है कि हार्दिक और हिमशिखा दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। दोनों की तस्वीरों और वीडियो में उनकी बॉन्डिंग बेहद अच्छी दिखती थी। हार्दिक अक्सर बहन के साथ घूमने जाता और सोशल मीडिया पर रील्स भी बनाता था।

पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में दोनों के रिश्तों में इतना बदलाव आया कि हार्दिक ने अपनी ही बहन की हत्या कर दी। इसके साथ ही उस युवती की भी तलाश की जा रही है, जिससे हार्दिक सोशल मीडिया पर बातचीत करता था।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग