9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल में इंजीनियर था भाई हार्दिक, नौकरी गई…मुस्लिम गर्लफ्रेंड ने छोड़ा तो बहन से रखने लगा खुन्नस

Moradabad Brother kills sister : मुरादाबाद में एक भाई ने अपनी बहन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की वजह युवक की मुस्लिम गर्लफ्रेंड बताई जा रही है।

2 min read
Google source verification

भाई ने चाकू से गोदकर बहन को मार डाला, मां पर भी किए वार, PC- Patrika

मुरादाबाद : मुरादाबाद में बहन की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। जबकि मां नीलीमा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। मुरादाबाद के बुद्धि विहार की रहने वाली नीलीमा ने अकेले ही बच्चों की मुश्किल समय में परवरिश की। उनका पति से पहले ही अलगाव हो गया था।

भाई हार्दिक और बहन हिमशिखा दोनों गुड़गांव में ही एक साथ रहते थे। दोनों आईटी कंपनी में जॉब करते थे। हार्दिक की एक साल पहले नौकरी चली गई थी या उसने खुद ही छोड़ दी यह अभी स्पष्ट नहीं है। हार्दिक इसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गया। वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर बहन के साथ कंटेट बनाता।

रील की दुनिया में अच्छी दिखती दोनों केमेस्ट्री

हार्दिक और बहन दीपशिखा की रील की दुनिया में केमेस्ट्री काफी अच्छी दिखाई देती थी। दोनों साथ ही ट्रेवल करते और घूमते और खूब ब्लॉग बनाते। महिलाओं के मुद्दों पर भी बात करते। दूसरे रिलीजन से शादी करने पर भी दोनों बात करते।

हार्दिक कहता- रिलीजन मैटर नहीं करता…हिमशिखा - मुस्लिम हो तो भी?

हार्दिक एक वीडियो में अपने बुजुर्ग नाना से सवाल करता है- क्या शादी के लिए रिलीजन और रिचुअल मायने रखता है? तब बुजुर्ग नाना जवाब देते हैं- नहीं। इस पर पास में बैठी हिमशिखा कहती है- सामने वाला मुस्लिम हो तो भी नहीं…?

दरअसल, यहां बात हार्दिक की मुस्लिम गर्लफ्रेंड को लेकर हो रही थी। हार्दिक का तर्क था कि शादी में धर्म और जाति मायने नहीं रखते, जबकि हिमशिखा का कहना था कि जाति तक तो ठीक है, लेकिन दूसरे धर्म में शादी करना ठीक नहीं है। इसी वीडियो के अंत में हार्दिक कहता है- जिंदगी में दखल देने वाला कोई न हो, तो जिंदगी में खुशियां ही खुशियां हों।

मुस्लिम गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप

हार्दिक की पुणे की रहने वाली एक लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो जाती है। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती हैं। हार्दिक अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था। वह कहता भी था कि प्यार में जाति…धर्म मायने नहीं रखता। लेकिन, कुछ महीनों पहले दोनों में ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद से हार्दिक गहरे तनाव में रहने लगा। उसे लगने लगा कि मां और बहन की वजह से यह ब्रेकअप हुआ।

आरोपी भाई हार्दिक ने इसी खुन्नस की वजह से बहन को मार डाला और मां पर चाकू से हमला किया। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बहन हिमशिखा पर 84 बार वार किए थे। इतना ही नहीं, उसने अपनी मां नीलिमा पर भी जानलेवा हमला किया था, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग