9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुरादाबाद झूमा, होली के बाद सड़कों पर दिखा दिवाली जैसा माहौल, देर रात तक चला जश्न

Moradabad Celebration: टी20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद मुरादाबाद में जश्न का माहौल देखने को मिला।

2 min read
Google source verification
india t20 win celebration moradabad

भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुरादाबाद झूमा..

India T20 Win Celebration Moradabad: भारत की टी20 विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद मुरादाबाद में जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के कई इलाकों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

आतिशबाजी और मिठाई वितरण

टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही मुरादाबाद के आकाश रेजिडेंसी वेलफेयर सोसायटी में भी जश्न शुरू हो गया। सोसायटी के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खिलाड़ियों की उपलब्धि का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और टीम इंडिया जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व

आकाश रेजिडेंसी वेलफेयर सोसायटी के उपाध्यक्ष राजू आंबेडकर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी अपने खेल से देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का पल है और इससे युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा पैदा होगी।

खेलों के प्रति युवाओं को मिलेगी नई प्रेरणा

जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि टीम इंडिया की यह जीत पूरे देश के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों ने फाइनल में अनुशासन, धैर्य और बेहतरीन रणनीति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े टूर्नामेंट में मिली जीत युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती है और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देती है।

फाइनल में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

क्रिकेट कोच बदरुद्दीन ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और निर्णायक मैच में भी उसी लय को बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि इस जीत से युवा खिलाड़ियों में क्रिकेट के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।

टीमवर्क और रणनीति की मिसाल बनी जीत

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव अजय पाठक ने कहा कि यह जीत शानदार टीमवर्क का परिणाम है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पूरे मैच के दौरान टीम का दबदबा बनाए रखा। उन्होंने कहा कि ऐसे मुकाबले युवाओं को अनुशासन और रणनीति का महत्व समझाते हैं।

क्रिकेट के प्रति युवाओं का बढ़ेगा रुझान

क्रिकेट कोच सचिन कुमार तोमर ने कहा कि भारत ने फाइनल में संतुलित और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों का बेहतर तालमेल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस तरह की जीत देशभर के युवाओं को क्रिकेट की ओर आकर्षित करती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

स्थानीय खिलाड़ियों का मनोबल होगा मजबूत

क्रिकेट कोच मिर्जा दानिश आलम ने कहा कि भारत की जीत से पूरे देश में उत्सव का माहौल है। टीम ने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को हराकर यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट टीम किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस जीत से स्थानीय स्तर पर भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग