मुरादाबाद

ससुराल पहुंचने से पहले ही हो गया दर्दनाक वाक्या,तीन की मौतों से यहां मच गया कोहराम

कुन्दरकी थाना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब पूर्व प्रधान ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ ट्रेन से कटकर ख़ुदकुशी कर ली।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 10:54 AM IST
moradabad
ससुराल पहुंचने से पहले ही हो गया दर्दनाक वाकया,तीन की मौतों से यहां मच गया कोहराम

मुरादाबाद: आज सुबह जनपद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र में उस समय हडकंप मच गया जब पूर्व प्रधान ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ ट्रेन से कटकर ख़ुदकुशी कर ली। मृतक अपनी ससुराल के लिए घर से निकला था,लेकिन कुन्दरकी रेलवे स्टेशन के पास क्रासिंग पर उसने अपनी कार रोककर परिवार समेत ख़ुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीँ घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। फ़िलहाल अभी ख़ुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चल सका है।

सुबह ससुराल के निकला था

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के नगला कमाल गांव में रहने वाला विजेंदर आज सुबह अपनी पत्नी रेखा और सात साल की बच्ची कुट्टू को लेकर अपने ससुराल चंदौसी के लिए घर से निकला था। कार से पूरा परिवार रवाना होने के कुछ ही देर बाद परिजनों को सूचना मिली की कि विजेंदर ने परिवार सहित खुदकुशी कर ली है। विजेंदर की कार कुंदरकी रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी मिली और वहीं से थोड़ी दूरी पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरी पर तीनों शव पड़े मिले।

परिवार में मच गया कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही विजेंदर के परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को देखते ही चीख पुकार मच गयी। परिजनों के मुताबिक विजेंदर के खुदकुशी करने की वजह की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और न ही विजेंदर ने कभी किसी परेशानी को लेकर उनसे बातचीत की थी। एक साथ तीन मौतों से परिवार के लोग मातम में डूबे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं उधर कंट्रोल रूम में घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जीआरपी के सब इंस्पेक्टर अरविंद के मुताबिक परिजनों द्वारा खुदकुशी के पीछे कोई वजह नहीं बताई गई है और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जीआरपी मामले की जांच के बाद ही कोई ठोस वजह सामने आने की बात कह रही है।

किसी को नहीं पता ख़ुदकुशी की वजह

विजेंदर ने खुदकुशी क्यों की इसका जबाब परिजनों के पास भी नहीं है। लेकिन पत्नी और बच्चे को साथ लेकर मौत को गले लगाने की इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।

Published on: