3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुलगने बचा यूपी का ये जिला, पुलिस अधिकारीयों की सूझबूझ से टला बवाल

आरोपियों के घर में मौजूद महिलाओं का आरोप है की पुलिस कर्मियों ने दबिश के नाम पर महिलाओं से बदसलूकी की और विरोध करने पर मारपीट की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 21 Jun 2018, 7:40 PM IST

moradabad

सुलगने बचा यूपी का ये जिला, पुलिस अधिकारीयों की सूझबूझ से टला बवाल

मुरादाबाद: गौकशी के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई मुरादाबाद पुलिस पर बदसलूकी और धार्मिक पुस्तक की बेअदबी का आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों के घर में मौजूद महिलाओं का आरोप है की पुलिस कर्मियों ने दबिश के नाम पर महिलाओं से बदसलूकी की और विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पुलिस कर्मियों पर लगे आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया जिसमें बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत करवाया और जाम खुलवाया।

गाजियाबाद के इस नामी काॅलेज में चल रहा था एेसा गंदा काम, पुलिस ने खोला रोज तो चौंक गए लोग

पुलिस ने दी थी दबिश

मैनाठेर थाना क्षेत्र के ताहरपुर कस्बे में आज सुबह कुंदरकी थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों ने दबिश दी । कुंदरकी थाने में दर्ज गौकशी के एक मुकदमें में वांछित चल रहे चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को आरोपी तो घर पर नहीं मिले लेकिन परिजन और महिलाएं घर में मौजूद मिली। घर पर मौजूद महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई। महिलाओं ने आरोप लगाया की पुलिस कर्मियों ने घर में रखी धार्मिक पुस्तक की बेअदबी की और गालियां देकर वापस लौट गए।

छात्र ने होटल के कमरे से लिखा मां के नाम सुसाइड नोट और लगा लिया मौत को गले वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

लोगों ने लगाया जाम

गौकशी के मामले में पुलिस जाने आलम और उसके साथियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस पर बदसलूकी और बेअदबी का आरोप लगाने वाली महिलाओं के समर्थन में आस-पास के लोग भी आ गए और दोपहर के बाद हंगामा कर रही भीड़ ने मुरादाबाद- सम्भल रोड पर जाम लगा दिया। हंगामा कर रहें लोगों की मांग थी की आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाय और सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाय।

ईद पर लोगों से गले मिलने वाली लड़की ने अब वीडियो को लेकर की ये चौंकाने वाली अपील

पहले भी हो चुका है बवाल

सड़क जाम और भीड़ की संख्या बढ़ने पर आस-पास के थानों से भी मौके पर पुलिस बल मंगवाया गया। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने लगातार भीड़ को उकसाने की भी कोशिश की। सड़क जाम होने से सम्भल रोड पर यातायात व्यवस्था थम गई और गाड़ियों की लंबी कतारें लगी नजर आई। बताते चलें बसपा शासन काल में सुर्खियों में रहा मैनाठेर एक वार फिर सुलगने से वाल वाल बच गया। सीओ बिलारी रणवीर सिंह ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और कार्यवाही की बात कही।