
ईद पर लोगों से गले मिलने वाली लड़की ने अब वीडियो को लेकर की ये चौंकाने वाली अपील
मुरादाबाद : ईद पर कतार लगा कर लड़कों से ईद मिल कर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से रातों रात चर्चा में आई मुरादाबाद की अलीशा मलिक की परेशानियां अब बढ़ गई हैं। 17 जून को ईद मिलते हुए अलीशा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसको लेकर सोशल साइट पर कुछ लोगों ने अलीशा को अच्छा भी कहा तो कुछ ने अलीशा के ईद मिलने के इस तरीके पर एतराज़ भी जताया। और अलिशा को बुरा भला भी कहा, इस सबसे परशान अलीशा ने आज मीडिया के सामने आकर कहा कि वह मुरादाबाद से बाहर रहती हैं, और मुरादाबाद के लोगों से प्यार करती हैं, और अपने शहर में उन्होंने सोचा कि वो 100 लोगो के साथ ईद मिलकर उसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करेंगी, लेकिन उनके वीडियो अपलोड करने से पहले ही किसी ने आधा अधूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसकी वजह से अलीशा काफी परेशान हो गई और उनके परिवार के लोगों ने भी उन्हें काफी कुछ कहा।
100 लोगों से मिली थी ईद
आज अलीशा ने मीडिया के सामने आकर कहा उनका मकसद सिर्फ 100 लोगों से ईद मिलना था और आखिरी ईद मिलने वालों को वह गिफ्ट देने वाली थी। और उन्होंने 8 महीने के बच्चे को आखिरी गिफ्ट दिया। लेकिन लोगों ने उनकी आधी-अधूरी वायरल वीडियो देखकर उस पर भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिया। जिससे उन्हें काफी तकलीफ हुई मीडिया के माध्यम से अलिशा ने लोगों से अपील की है कि वह आधी अधूरी वीडियोको डिलीट कर दें।
पब्लिसिटी पर दिया ये जबाब
अलिशा पर लोगो ने ये भी आरोप लगाया था कि ये सब उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट के लियें किया है। उस पर अलिशा का कहना है कि वो अपने दम पर मेहनत कर के ऊंचाई पर पहुंचेंगी। इस तरहं के शॉर्टकट से नही। अलीशा दिल्ली से ग्रेजुएशन कर रही हैं और मुम्बई में फिल्म इंडस्ट्री में अपना कैरियर बनाने की कोशिश कर रही हैं।
Published on:
21 Jun 2018 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
