4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद पर लड़कों से गले मिलने वाली लड़की की बढ़ी मुश्किलें,मुस्लिम धर्म गुरुओं ने जताई नाराजगी

अलीशा मलिक द्वारा बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों से गले मिलने की खबर मीडिया में आने के बाद पूरा मामला अब शरीयत से जोड़ा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 21 Jun 2018, 12:21 PM IST

moradabad

ईद पर लड़कों से गले मिलने वाली लड़की की बढ़ी मुश्किलें,मुस्लिम धर्म गुरुओं ने जताई नाराजगी

मुरादाबाद : ईद के मौके पर एक सिनेमा घर के बाहर लड़की अलीशा मलिक द्वारा बड़ी संख्या में बच्चों और बड़ों से गले मिलने की खबर सोशल मीडिया और मीडिया में आने के बाद पूरा मामला अब शरीयत से जोड़ा जा रहा है। अब अलीशा अपना घर का पता देने से बच रही है लेकिन फोन पर सबसे बात कर रही है। इतना ही नहीं उसने अपने मुरादाबाद के अलग जगह के दो वीडिओ और वायरल किये हैं। जिसमें उसने अपने वीडियो बनाने की वजह और अपनी पहचान उजागर की है। लेकिन अब कुछ कट्टर धर्म प्रमुख इसे गलत ठहरा रहे हैं।

महाभारत के समय इतनी होती थी योद्धाओं की लंबाई!

मुस्लिम धर्म गुरुओं ने जताई नारजगी

मुरादाबाद के जिला इमाम मौलाना मुफ़्ती रईस अशरफ ने खुद 10 मिनट तक अलीशा के फोन नम्बर पर बात की। लेकिन फोन पर बात करने के बाद जिला इमाम अलीशा के काम और बातों से न संतुष्ट हुए और न ही वो उस लड़की को समझाने में सफल हुए और अलीशा ने खुद ही फोन काट दिया। जिसके बाद जिला इमाम ने अलीशा के इस कार्य को शरीयत के खिलाफ बताते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए लड़की को बदतमीज बताया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा इस पर प्रशाशन को कार्यवाही करनी चाहिए ऐसे में कोई दंगा फसाद भी ही सकता था। इस्लाम में इसकी इजाजत नहीं। कोई भी महिला गैर मर्द से गले नहीं मिल सकती। ऐसी लड़कियों के घर वालों के खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए।

डंपिंग ग्राउंड के विरोध में अब किन्नर समाज ने खोला मोर्चा, कुछ इस तरह प्राधिकरण का किया विरोध

ये था वीडियो

यहां बता दें कि ईद वाले दिन शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक लड़की अंजान लड़कों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रही थी। जब तक कोई ये माजरा समझता तब तक लड़की वहां से गायब हो गयी। देखते ही देखते ये इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। लोग बहुत ही उत्सुक होते जा रहे थे कि आखिर ये लड़की कौन है।

आज का राशिफल: इन राश‍ि के जातकों के जीवन में होगी प्रेम की शुरुआत

खुद आई सामने

बुधवार को वायरल वीडियो वाली लड़की खुद मीडिया के सामने आई और उसने अपना नाम अलीशा मलिक बताया और वो दिल्ली में पढाई कर रही है। उसने ये वीडियो अपने यू टियूब चैनल के लिए बनाया था। जिसमें उसने 100 लोगों से गले मिलने का टास्क चुना था। इसमें उसकी मदद एक बहन और दोस्त ने की थी।

निर्जला एकादशी 2018 : अगर कर लेंगे ये उपाय तो जीवन में कभी नहीं होंगी ये परेशानियां

अब हुई अंडर ग्राउंड

वहीँ अब इस पर मुस्लिम धर्म गुरुओं की विपरीत राय से अलीशा ने किसी से भी बात इनकार कर दिया है। अभी तक उसने अपना पता जानबूझकर सार्वजनिक नहीं किया है। ताकि उसकी और उसके परिवार को कोई दिक्कत न हो।