
मुरादाबाद: जनपद में अवैध शराब का बड़ा कारोबार फैलता जा रहा है, जिससे आबकारी और पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जी हां बीते एक महीने में एक करोड़ से अधिक मूल्य की अवैध शराब शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पकड़ी गयी है। इसी कड़ी में आज कटघर थाना क्षेत्र में आबकारी टीम ने एक ट्रक से 1152 पेटी अवैध शराब पकड़ी, जिसका बाजार मूल्य 35 लाख है। ट्रक कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
महंगी पड़ी लापरवाही: सहारनपुर बेसिक शिक्षा अधिकारी के गिरफ्तारी के वारंट जारी
इतनी है कीमत
आबकारी निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कटघर थाना क्षेत्र में एक ट्रक अवैध शराब है जिसकी होली को लेकर जनपद और आसपास में सप्लाई होनी है। जिस पर टीम ने छापा मारकर ट्रक से शराब बरामद कर ली, लेकिन न ट्रक का ड्राईवर मिला और न ही ये पता चला कि ये शराब कौन लाया था। उन्होंने बताया कि 1152 पेटी की बाजार कीमत 35 लाख रूपए है और इस पर राज्य सरकार की राजस्व ड्यूटी भी करीब 24 लाख की है। ये अवैध रूप से बेचने के लिए लाई गयी थी।
Shamli: हजारों डॉलरों की माला पहनकर दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा
एक करोड़ से अधिक की पकड़ी गयी
यहां बता दें कि इससे पहले बीते तीस दिनों में कटघर के साथ मझोला थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में शराब पकड़ी गयी। अगर सब की कीमत जोड़ें तो एक करोड़ से अधिक होगी। वहीँ हर बार तस्कर और ड्राइवर का न पकडे जाना आबकारी और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े करते हैं।