शामली। आपने कई तरह की शादियां देखी होंगी लेकिन शामली (Shamli) के झिंझाना में गुरुवार रात को ऐसी शादी हुई, जिसकी चर्चा अब पूरे जनपद में हो रही है। कस्बे में दुल्हन के लेने आए दूल्हे को देखकर सब चौंक गए। उसके गले में डॉलरों (Dollars) की माला पड़ी थी। माले में अनगिनत डॉलर पिरोये गए थे।