मुरादाबाद

Moradabad: किसान का शव फंदे से लटका मिला, पड़ोसियों पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में किसान का शव एक खाली प्लॉट में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जमीन की रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और शव उठाने से इनकार कर दिया।
2 min read
farmer body was found hanging in Moradabad
Moradabad: किसान का शव फंदे से लटका मिला..

Farmer body was found hanging in Moradabad: मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान का शव कॉलोनी के ही एक खाली प्लॉट में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान भूप किशोर सैनी (50) उर्फ पप्पू पुत्र रामप्रसाद सैनी के रूप में हुई है।

परिजनों ने जमीन की रंजिश में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर मझोला थाना पुलिस समेत कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।

सुबह खेत के लिए निकले, कुछ देर में मिला शव

परिजनों के अनुसार भूप किशोर सैनी रोज की तरह सुबह खेत के लिए निकले थे। कुछ ही देर बाद उनका शव कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में रस्सी से लटका मिला। शव देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई।

जमीन विवाद में हत्या का शक

परिजनों ने बताया कि भूप किशोर की कॉलोनी के कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने साजिश के तहत उनकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया।

परिजनों का हंगामा, शव उठाने से इनकार

भूप किशोर सैनी के तीन बेटे सूरज, विक्की और पंकज हैं, जो खुद भी खेती करते हैं। उनकी पत्नी राजेंद्र देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटों ने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती, तब तक वे शव को नहीं उठने देंगे।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और हत्या तथा आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे, रंजिश से जुड़े लोगों की तलाश

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही जमीन विवाद में संलिप्त लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल रामनगर कॉलोनी में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और क्षेत्राधिकारी सहित आला अधिकारी लगातार मौके पर नजर बनाए हुए हैं।

Updated on:
30 May 2025 11:01 am
Published on:
30 May 2025 11:01 am