मुरादाबाद

किसान जबरन सो रहा था घर में, अचानक हुआ ऐसा की चली गई जान

मुरादाबाद में घर के बाहर सो रहे किसान की गोली मारकर कर दी हत्या
2 min read
moradadbad

मुरादाबाद. हयातनगर थाना एरिया के लधनपुर गांव में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घ्र में सो रहे एक किसान की हत्या कर दी गई। बताया गया है कि सोेते समय उनपर फायरिंग की गई। गोली लगने से किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, संभल के हयातनगर थाना एरिया के लधनपुर गांव निवासी जबरन सिंह (43 साल) घर के बाहर सोए हुए थे। बताया गया है कि देर रात कुछ लोग उनके घर में घुस आए। लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां डॉक्टरों नेे उन्हेंं मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलने के बाद मेंं घर में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि जबरन सिंह का गांव में ही राशन की दुकान को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। दुकान पर कब्जा को लेकर दोनों पक्ष काफी दिनों से आमने-सामने है। आरोप है कि पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर दूसरा पक्ष हावी हो गया। दूसरे पक्ष ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने फिलहाल चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

Published on:
16 Apr 2018 04:30 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट