
संभल।शादी के माहौल में सभी लोग हंसी खुशी आैर मौज मस्ती में रहते है।लेकिन यूपी के संभल जिले में स्थित असमोली में स्टेज पर दुल्हन-दूल्हे को जयमाला डाल ही रही थी कि वहां दूल्हे के भार्इ ने खुशी में आकर एक एेसी हरकत कर दी।जिसके बाद दुल्हन के साथ ही उनका परिवार नाराज हो गया जिसके बाद शादी की सारी रस्मे रूक गर्इ।वहीं दूल्हा आैर दुल्हन पक्ष में मारपीट शुरू हो गर्इ।आैर मामला थाने तक जा पहुंचा।
दूल्हे के भार्इ की इस हरकत से नाराज हो गर्इ थी दुल्हन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अमरोहा जिले के बघा गांव से संभल जिले के ओवरी गांव में बारात आर्इ थी।बारात के गाजे-बाजे के साथ प्रस्थान करने पर लड़की वालों ने उनका स्वागत किया।इसके बाद जयमाला की रस्म अदा की जा रही थी।तभी दूल्हे के भाई ने दुल्हन पर नोट उड़ाने शुरू कर दिए।दुल्हन के भाई ने इस हरकत का विरोध किया।तो दूल्हे के भाई ने दुल्हन पर शैम्पेन उड़ा दी।इसके बाद दुल्हन के साथ ही उनके पक्ष लोग नाराज हो गये।उन्होंने वहीं दुल्हे के भाई व अन्य बारातियों को घेर लिया।इसबीच दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गर्इ।
शादी की रूक गर्इ सारी रस्मे
स्टेज पर जयमाला डालने के दौरान हुए विवाद के बाद दुल्हन आैर दूल्हे पक्ष में आपस में मारपीट हो गर्इ। जिसके चलते बीच में ही सारी रस्मों को रोक दिया गया।इतना ही नहीं मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गर्इ। जानकारी पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों ही पक्ष के कुछ लोगों को थाने लेकर पहुंचे।जहां उन्हें समझाने का प्रयास किया गया।