25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से मची चीख-पुकार, मिनटों में सब हो गया राख-देखें वीडियो

दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही सब हो गया स्वाह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Nov 2018, 1:43 PM IST

news

प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से मची चीख-पुकार, मिनटों में सब हो गया राख-देखें वीडियो

नोएडा।हार्इटेक सिटी नोएडा में बुधवार रात अचानक ही सेक्टर-56 की रोड पर खड़ी प्राइवेट बस में देर रात अचानक आग लग गर्इ। बस आग लगने से हड़कंप मच गया। आग का गोला बनी बस से अचानक ही तेज आवाज हुर्इ।जिससे मौके से गुजर रहे लोगों चीख निकल गर्इ। लोगों ने आनन फानन में इसकी जानकारी पुलिस आैर दमकल विभाग को दी। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची बस जलकर स्वाह हो गर्इ।हालांकि गनीमत रही कि इस आग में कोर्इ हताहत नहीं हुआ। बस में आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है।

आग का गोला बन गर्इ बस

बुधवार रात कई महीनों से थाना क्षेत्र सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-56 में सड़क कितनारे खड़ी प्राइवेट बस में आग लग गर्इ।अचानक ही बस से तेज आवाज आर्इ।जिसके चलते आसपास से गुजर रहे लोगों में चीख पुकार मच गर्इ।लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस आैर दमकल विभाग को दी।लेकिन आग इतनी भयानक थी कि जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने पहुंची।तब तक बस जलकर राख हो चुकी थी।वहीं बताया जा रहा है कि बस पिछले चार महीने से खड़ी थी।एेसे में अचानक आग कैसे लगी। इसका पता अब तक नहीं लग सका है।