मुरादाबाद

Moradabad: जनपद में कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप, कैबिनेट मंत्री की भतीजी फ्रांस से लौटी थी

Highlights -फ्रांस से हाल ही में वापस लौटी थी महिला -कैबिनेट मंत्री की भतीजी बताई जा रही संक्रमित -पूरे क्षेत्र को किया जा रहा है सेनेटाइज -सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों के बारे में की जा रही पूछताछ
less than 1 minute read
corona_positive_1.jpg

मुरादाबाद: जनपद में कोरोना संक्रमित पहला मरीज मिलने का सामने आया है। जिसके बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमित महिला कैबिनेट मंत्री की भतीजी बताई जा रहीं हैं। जो हाल ही फ्रांस से मुरादाबाद आयीं थी। खांसी जुकाम होने पर उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां से सैम्पल लेकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। आज मेल से मरीज में कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद महिला समेत उनके परिवार को क्वारटाइन कर दिया गया है। जनपद में अभी तक आठ सैम्पल भेजे गए थे, जिनमें चार निगेटिव और एक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

सुबह मिली है रिपोर्ट

सीएमओ डॉ एमसी गर्ग के मुताबिक 18 तारीख को महिला को लक्षण मिलने पर जिला अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उन्हें आइसोलेट कर सैम्पल जांच के लिए अलीगढ मेडिकल भेजे गए थे। आज सुबह रिपोर्ट मिली है। जिसमें पॉजिटिव होने की पुष्टि होने की जानकारी मिली है। इसके बाद उनके परिवार और उनसे मिलने जुलने वाले सभी लोगों की जानकारी का क्वारटाइन किया गया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया जा रहा है।

लोगों को किया जा रहा ट्रेस

अधिकारीयों के मुताबिक अब उनसे पूछताछ कर ये पता लगाया जा रहा है कि उनसे कौन कौन मिला था, सभी को ट्रेस कर 14 दिन के लिए आइसोलेट किया जाएगा। साथ ही सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। उधर जनपद में पहला मरीज मिलने के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। और निगरानी बढ़ा दी गयी है।

Published on:
21 Mar 2020 02:34 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट