मुरादाबाद

एग्जाम देने आई छात्रा के साथ रेप,आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 1:30 PM IST
moradabad

मुरादाबाद: जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है की जियाउल रहमान नाम के युवक ने अपने दोस्त के साथ उसे जंगल में ले जाकर उससे रेप किया। छात्रा बिजनौर बिजनोर की रहने वाली है। वो ठाकुरद्वारा में परीक्षा देने आई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ़्तारी के निर्देश थाना पुलिस को देने के साथ ही छात्रा का मेडिकल कराया जा रह है।

मूल रूप से बिजनौर की रहने वाली छात्रा मुरादाबाद में पेपर देने आई थी। छात्रा ठाकुरद्वारा क्षेत्र में बीए सेकेंड ईयर में पड़ रही है। वो परिक्षा से पहले अपने कॉलेज के बाहर पेपर देने का इंतेज़ार कर रही थी। उसके साथ उसकी बहन भी थी। छात्रा की बहन कॉलेज में चली गयी। जबकी पीड़ित छात्रा बाहर ही खड़ी थी। इसी दौरान 2 युवक छात्रा का अपहरण करके ले गए। जिसके बाद उन्होंने छात्रा के साथ रेप किया। फिलहाल पुलिस ने 2 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर इस मामले में पुलिस ने अभी तक युवती का मेडिकल नहीं कराया है। जबकि घटना को 24 घंटे बीतने जा रहे हैं। घटना के बाद से पीडिता और उसके परिजन काफी दहशत में हैं। क्यूंकि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यहां बता दें की सूबे में अलग अलग इलाकों से इस तरह रेप की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। बावजूद इसके आरोपियों के हौसले लगातार बुलदं हैं और वे कहीं भी घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीँ इस घटना ने स्कूल कॉलेज के बाहर एंटी रोमियो टीम की तैनाती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्यूंकि छात्रा की शिकायत के मुताबिक आरोपी उसे कॉलेज के बाहर से अपहरण कर ले गए।

Published on: