मुरादाबाद

मुस्लिम लड़कों से करो शादी, हमेशा खुश रहोगी, फैशन इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर पर लगाए लड़कियों ने आरोप

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में ब्यूटी कंपनी में प्रशिक्षण लेने वाली लड़कियों के आरोपों से खलबली मची है। कलेक्ट्रेट में दिए प्रार्थना पत्र में जो आरोप लगे हैं डीएम ने उनकी जांच के लिए कहा है।

less than 1 minute read

Latest Moradabad News: एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, मुरादाबाद शहर में एक ब्यूटी कंपनी की फ्रेंचाइजी एक बार फिर विवादों में है। प्रशिक्षण लेने वाले युवक-युवतियों ने कहा है कि फ्रेंचाइजी की डायरेक्टर युवतियों को मुस्लिम युवकों से दोस्ती करने का दबाव बनाती हैं।

कहती हैं, मुस्लिम लड़कों से शादी करो, खुश रहोगी। प्रशिक्षण के दौरान अपने मतांतरण करने की कहानी भी उन्हें सुनाते हुए बताती हैं कि मैं भी पहले हिंदू थी, मैंने एक मुसलमान से शादी की है। खुश हूं। युवक-युवतियों ने डीएम अनुज सिंह के नाम प्रार्थना पत्र देकर फ्रेंचाइजी का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराने और डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। डायरेक्टर ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

शहर की स्वाति पाल, गजरौला की तान्या चौधरी और अमरोहा के जतिन कुमार सैनी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जाकर डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उनका कहना है कि वह एकेडमी के सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहां मेकअप, हेयर व स्किन आदि का काम सिखाया जाता है। प्रशिक्षण लेने वाली हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है।

डायरेक्टर मुस्लिम प्रशिक्षणार्थियों की मदद करती हैं, लेकिन हिंदुओं के प्रश्न पूछने पर उनको गलत ही उत्तर देती हैं। फ्रेंचाइजी एक साल पहले भी विवादों मे आई थी। तब युवक राजराना के तिलक लगाकर आने पर एकेडमी में हंगामा हो गया था। उस समय भी डायरेक्टर पर आरोप लगे थे। हालांकि, विवाद निपट गया था।

इस मामले में मुरादाबाद जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा है कि प्रशिक्षणार्थियों ने फ्रेंचाइजी की डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी।

Also Read
View All

अगली खबर