मुरादाबाद

VIDEO:भाजपा में गुटबाजी सतह पर, क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने विधायक ने कह डाली ये बात

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष से कहा यहां कुछ लोग ऐसे बैठे हैं,जिन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में मुझे हरवाने के लिए षड्यंत्र किये गए।
2 min read
moradabad

मुरादाबाद: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आज कम्पनी बाग़ स्थित पंचायत भवन में महानगर कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीँ इस दौरान भाजपा में जारी गुटबाजी भी क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने आ गयी। खुद ये मुद्दा भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता ने उठाया। उन्होंने मंच संभालते ही अध्यक्ष के सामने ये बात रखी। वहीँ पत्रकारों से बातचीत में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किसी भी गुटबाजी से इनकार किया।

कार्यक्रम में माइक संभालते ही नगर विधायक रितेश गुप्ता ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के अभिवादन के बाद सीधे उन्हें बताया कि यहां कुछ लोग ऐसे बैठे हैं,जिन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में मुझे हरवाने के लिए षड्यंत्र किये गए। आज वही लोग आपका स्वागत कर रहे हैं। इससे सावधान रहने की जरुरत है। उन्होंने इशारों इशारों में मेयर विनोद अग्रवाल पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की बजाय अपने परिवार को देते हैं। क्यूंकि इन्ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें विधानसभा पहुंचाया है।

इसके बाद मेयर विनोद अग्रवाल ने भी कहा कि अगर पार्टी में जो भी गुटबाजी या गिले शिकवे हैं, उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले दूर कर लिया जाना चाहिए। उन्होंने भी क्षेत्रीय अध्यक्ष से इसको लेकर गंभीर होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें धुर विरोधी आजम खान ने RSS की तारीफ में कही ये बातें, देखें वीडियो

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने कहा कि आगामी अप्रैल महीने से लोक सभा को लेकर बैठकें शुरू हो जायेंगी। उन्होंने गुटबाजी के सवाल पर सीधे इनकार किया और कहा कि कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां दी जाती हैं। पार्टी इस बार और भी बड़े अंतर से चुनाव जीतने जा रही है।

यहां बता दें कि जनपद में इन दिनों सांसद सर्वेश सिंह और राज्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह में अदावाद जग जाहिर है। दोनों जल्द एक मंच पर होने वाले कार्यक्रमों में भी नहीं आते। जिस कारण कार्यकर्ताओं का भी शहर में अलग अलग गुट बन गया है। यही बात आज विधायक रितेश गुप्ता के तेवरों में भी दिखी।

Published on:
09 Mar 2018 08:09 pm
Also Read
View All
मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, खौफ के मारे घरों से बाहर भागे लोग, 6 जिलों की दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट