मुरादाबाद

VIDEO:यहां रंग बरसे पर खूब थिरके पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

आई जी विनोद कुमार सिंह,एसएसपी डॉ प्रितिंदर सिंह,एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव,एसपी देहात उदय शंकर सिंह के साथ सभी  ने जमकर होली का आनंद लिया।

2 min read
moradabad

मुरादाबाद: शुक्रवार को होली का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया गया। जनपद में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। और रंगों व् जुमे की नमाज गंगा जमुनी तहजीब के साथ सकुशल सम्पन्न हो गया। जिसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों ने जनपद की जनता को धन्यवाद भी दिया। वहीँ होली के अगले दिन बारी थी पुलिस कर्मियों के होली खेलने की। आज पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों ने पुलिस लाइन में जमकर होली खोली और एक दूसरे को होली की बधाईयां दीं। यही नहीं सबने जमकर ढोल नगाड़े पर डांस भी किया।

पुलिस लाइन में सुबह से ही पुलिस कर्मियों ने होली खेलना शुरू कर दी थी। आई जी विनोद कुमार सिंह,एसएसपी डॉ प्रितिंदर सिंह,एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव,एसपी देहात उदय शंकर सिंह के साथ ही सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारियों ने जमकर होली का आनंद लिया। पुलिस कर्मियों ने भी आज अधिकारीयों के सामने जमकर डांस किया। यही नहीं एक बार तो एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव को पुलिस कर्मियों ने कंधे पर ही उठा लिया। दोपहर तक पुलिस कर्मियों का होली खेलने का सिलसिला जारी रहा।

इससे पहले शहर में शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया था। जिसमें नियत समय पर सभी ने होली का पूजन किया और उसके बाद दहन के बाद परमपरागत रूप से उसमें बाली व् गन्ना भूना। इसके सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई भी दी। इसके साथ ही रंग और गुलाल भी उड़ना शुरू हो गया। जनपद में 1365 स्थानों पर होलिका दहन किया गया।

शहर में रंगों के पर्व होली पर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से विशेष इंतजाम किये गये थे। जनपद के 21 थानों में 21 विशेष टीमो को लगाया गया था। इस इसके अलावा पीएसी और मिली पुलिस सीआरपीएफ पूरी तरहा से जिले के चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही। सभी संवेदनशील सील क्षेत्रो और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सिटी सीसीटीवी कैमरा ड्रोन कैमरा से नज़र रखी जायेगी गयी।

Published on:
03 Mar 2018 05:32 pm