मड़िहान थाने के राजगढ़ चौकी क्षेत्र के ददरा बाजार में शुक्रवार को होली के दिन शायं में दारू के नशे में तीन चार की संख्या में व्यक्ति गाली गलौज करते हुए मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान राजगढ़ चौकी प्रभारी अभय नाथ सिंह यादव अपने हमराहीयों के संग गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान उनकी निगाह शराबियों पर मारपीट करते पड़ते ही शान्ति बनाने की अपील करने लगे, परन्तु शराबियों ने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार करने का प्रयास करने लगे। जिसके कारण पुलिस ने बुध्धु (45),बबलू (36) व सोनू (26) सभी ददरा निवासी तीनों को मारपीट करने व पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के जुर्म में जेल भेज दिया गया।
बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी