मुख्य बातें आईजी रमित शर्मा को मिलेगा डीजीपी प्रशंसा सम्मान मंडल के 46 पुलिस कर्मियों को भी अलग-अलग श्रेणी में मिलेगा सम्मान एडीजी पुलिस अकादमी सुनील गुप्ता भी होंगे सम्मानित
मुरादाबाद: देश आज स्वतंत्रता दिसव मना रहा है। वहीँ आज इस पावन मौके पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में मंडल के 46 पुलिस कर्मी विभिन्न श्रेणी में चिन्हित हुए हैं। इसमें आईजी रमित शर्मा भी शामिल हैं।
ये है मिला पदक
सम्मानित होने वालों में एसआई बचे सिंह नेगी, एसआई दलपत सिंह व हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। आईजी रमित शर्मा को प्लेटिनम मेडल, इंस्पेक्टर पान सिंह, सिपाही सोमेंद्र पाल सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, निरीक्षक अजय कुमार, एसआई योगेंद्र प्रताप द्विवेदी, एसआई विज्ञान स्वरूप मिश्रा, एसआई दलपत सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल सक्सेना, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह, एसआई ताजवर सिंह व एसआई रामप्रताप सिंह को सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
ये भी होंगे सम्मानित
इसके साथ ही आईजी के पीआरओ एसआई हम्मीर सिंह, ओमवीर सिंह, मेघराज सिंह, प्रेमपाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, जसवीर सिंह, राजीव कुमार, बृजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, रामकुमार सिंह व बृजपाल सिंह को भी सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।