मुरादाबाद

रेलवे का यात्रियों को तोहफा,IRCTC के वॉलेट से सेकेंडो में बुक हो सकेगा टिकट

ई-वॉलेट भी शुरू किया है। जिसमें स्मार्ट फोन और एंड्राइड फोन यूजर आसानी से सामान्य और तत्काल के टिकट बुक करा सकते हैं।

2 min read

मुरादाबाद: यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार अपनी सेवाओं को अपग्रेड कर रहा है। इसी के तहत उसने आईआरसीटीसी द्वारा टिकट बुक करने के लिए अब वेबसाईट और एप के साथ ही अपना ई-वॉलेट भी शुरू किया है। जिसमें स्मार्ट फोन और एंड्राइड फोन यूजर आसानी से सामान्य और तत्काल के टिकट बुक करा सकते हैं। ये जानकारी खुद आईआरसीटीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। वहीँ इसके साथ ही आज रात से कल सुबह तक रेलवे का पीआरएस सिस्टम काम नहीं करेगा। जिस कारण न आपको 139 से कोई जानकारी मिल सकेगी और न स्टेशन से जरनल के टिकट। इस बारे में उत्तर रेलवे के पीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि पहले सिस्टम दो मई की रात से अपग्रेड होना था। लेकिन तैयारी नहीं हो पाई। इसलिए शनिवार रात 10:45 से रविवार सुबह 6:25 तक पूरे देश में काम चलेगा। इसका असर पूरे देश में रहेगा।

पहले रिचार्ज कराना होगा ई वॉलेट

आईआरसीटीसी ने बताया है कि अब आईआरसीटीसी ई-वॉलेट यूजर ई-टिकट, तत्काल टिकट आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एंड्रायड एप से बुक करा सकते हैं। इससे पहले यूजर आईआरसीटीसी ई-वॉलेट रिचार्ज कराकर टिकट बुकिंग कर सकते हैं। बता दें कि आईआरसीटीसी ई-वॉलेट एक पेमेंट माध्यम है। आईआरसीटीसी ई-वॉलेट जिसमें यूजर आईआरसीटीसी को एडवांस में पेमेंट करता है।

इस तरह होगा टिकट बुक

आईआरसीटीसी ई-वॉलेट काइस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले यूजर को आईआरसीटीसी की ओफ्फिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। आईआरसीटीसी के मुताबिक, एक यूजर अपनी प्रीफरेंस में छह बैंक को एड कर सकता है। यात्री को टिकट बुक करते वक्त आईआरसीटीसी ई-वॉलेट सर्विस को सेलेक्ट करना होगा। जब उसका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तो व अन्य वालेट की तरह बेहद आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकेगा। अभी तक वेवसाईट या एप से टिकट बुक करने के लिए नेट बैंकिंग,डेबिट या क्रेडिट कार्ड और अन्य वॉलेट का इस्तेमाल करना पड़ता था।

ये भी पढ़ें

IRCTC पर टिकट के अलावा मिलती हैं ये 5 सुविधाएं, क्या आपने लिया फायदा?

Published on:
05 May 2018 06:09 pm
Also Read
View All