मुरादाबाद

कांवड़ यात्रा को लेकर यहां होगी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी

जनपद में भी तैयरियों को लेकर एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने स्थानीय पुलिस अधिकारीयों को अलर्ट रहने की हिदयात दी है।

2 min read
कांवड़ यात्रा को लेकर यहां होगी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी

मुरादाबाद: सावन में कांवड़ को लेकर पश्चमी यूपी का इलाका बेहद संवेदनशील है। यहां पूरे सावन के महीने में लाखों कांवरिये गंगा जल लेकर अपने गंतव्य को चलते हैं। इसी के तहत ही दो दिन पहले खुद डीजीपी ने वेस्ट यूपी के अधिकारीयों व उत्तराखंड के अधिकारीयों के साथ बैठक कर जरुरी दिशा निर्देश दिए थे। जनपद में भी तैयरियों को लेकर एसएसपी जे रविन्द्र गौड ने स्थानीय पुलिस अधिकारीयों को अलर्ट रहने की हिदयात दी है। जिसमें कांवड़ रूट पर पुलिस के साथ सादा वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

ये रहेगी व्यवस्था

एसएसपी जे रविंद्र गौड ने बताया कि सोमवार की रात कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद स्तर पर एक बैठक की जाएगी। जिसमें पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी और कांवड़ियों की सुरक्षा की योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी। कांवड़ यात्रा में इस बार डायल 100 की पीआरवी, लैपर्ड, क्यूआरटी की टीमें भी लगाई जाएंगी। सीओ स्तर के अधिकारी कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त करेंगे। एसपी देहात, एसपी सिटी और एसपी यातायात शांति व्यवस्था बनाए रखने को लिए हर छोटी से छोटी सूचना पर नजर रखेंगे।

डिजीटल वालंटियर्स रहेंगे तैनात

यही नहीं अफवाहों पर रोक लगाने के लिए डीजीपी ने सभी थानों में 250 डिजिटल वॉलंटियर्स बनाने के निर्देश दिए हैं। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इन वॉलंटियर्स को एसएचओ जोडे़ंगे। जिससे कि हर छोटी से छोटी सूचना के बारे में जानकारी हो सके और अफवाह फैलाने वालों का पता चल सके। एसएसपी के निर्देश पर सभी थानों के एसएचओ अपने अपने क्षेत्र में 250 संभ्रांत लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं। जो अलग अलग समुदाय के होंगे और उनकी मदद से पुलिस कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराएगी।

पुरानी घटनाओं का भी विवरण लिया जा रहा

इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान पिछले पांच साल में हुई घटनाओं का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। जिसमें कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस पिकेट लगाई जाएगी, क्यूआरटी की टीमें तैनात रहेंगी। बीट सिपाही इलाके के संभ्रांत लोगों के संपर्क में रहेगा, जिससे की हर सूचना की जानकारी अधिकारियों को मिले।

सीसीटीवी से रहेगी निगरानी

वहीँ कांवड़ मार्ग को भी पुलिस ने पूरी तरह से सीसीटीवी की जद में रखने की योजना तैयार की है। स्थानीय लोगों की मदद से सीसीटीवी कैमरों के इंतजाम किए जाएंगे, जिससे कि एनएच-24 और कांठ रोड पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हो। पंडालों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

रेलवे ट्रैक पर मां-बेटी के बीच हो रहा था ये,तभी आ गई ट्रेन और फिर ….
Published on:
22 Jul 2018 08:11 pm
Also Read
View All