मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय हडकंप मच गया जब सिरकोई भूड रेलवे क्रासिंग पर एक युवती ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। पीछे से बचाने आई उसकी मां भी ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। जिसके बाद युवती घर से आत्महत्या की बात कहकर निकली। जिसमे उसकी मां बचाने के लिए पीछे दौड़ती आई तभी ये हादसा हो गया।