
मुरादाबाद: शहर में दीपावली को लेकर किन्नर समुदाय इन दिनों बाजारों में नेक मांग रहा है। लेकिन कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरहट्टी चौराहे पर उस समय हंगाम खड़ा हो गया जब दो किन्नर गुट आमने सामने आ गए। जिस पर एक गुट ने दूसरे गुट के किन्नर को पीट दिया। इन लोगों का आरोप था कि इसका इलाका न होने का बावजूद ये दूसरे इलाके में नेक मांग कट लोगों से अभद्रता भी कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत कर अलग किया।
यहां हुई झड़प
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरहट्टी में गुरुवार की शाम उस समय अफरा तफरी मच गयी जब किन्नरों के दो गुट बीच सड़क पर आपस मे भीड़ गए। दरसल यह पूरा इलाका चांदनी किन्नर का है और हर त्यौहार और किसी भी खुशी के अवसर पर चांदनी ही नेग व बधाई लेती है। हिना किन्नर के पास करूला क्षेत्र है उसके वावजूद भी हिना चांदनी के इलाके में दखलंदाजी कर लोगो से बधाई ले रही है। जब हिना बाजार में दीपावली का नेग ले रही थी तो सूचना मिलने पर चांदनी अपने बाकी साथियों के साथ बाजार में आकर हिना को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।
लग गया जाम
सड़क पर होती मारपिटाई की वजह से बाजार में दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षो को अलग कर जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों पक्षो को समझा बूझा कर बिना किसी कार्यवाही कर जाने दिया।
ये लगाया आरोप
किन्नर चांदनी ने बताया कि यह पूरा मेरा इलाका है लेकिन हिना लोगो से मेरा नाम लेकर बधाई ले रही है और लोगो से बत्तमीजी कर रही है। जिसको आज बाजार में हमने पकड लिया। लोगो से में यही कहूंगी की मेरा नाम लेकर कोई आये तो उसको बधाई मत देना।