मुरादाबाद

बहु ने बनाया प्‍लान और सुबह-सुबह बुला लिया प्रेमी को दोस्‍तों के साथ

आर्थिक रूप से कमजोर था और प्रेमिका उसकी मदद करना चाहती थी। अपने ही ससुराल में चोरी का प्लान बनाया और प्रेमी को चोरी के लिए बुला लिया।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 10:28 AM IST
moradabad
बहु ने बनाया प्‍लान और सुबह-सुबह बुला लिया प्रेमी को दोस्‍तों के साथ

मुरादाबाद: शहर के थाना मुगलपुरा क्षेत्र के पीरगैब पुलिस चौकी के पास एक मकान में शनिवार तड़के हुई चोरी का पुलिस ने जब खुलासा किया तो खुद पुलिस और पीड़ित परिवार भी चौंक गया। चोरी खुद घर बहु ने अपने प्रेमी से करवाई थी। क्यूंकि प्रेमी आर्थिक रूप से कमजोर था और प्रेमिका उसकी मदद करना चाहती थी। लिहाजा उसने अपने ही ससुराल में चोरी का प्लान बनाया और प्रेमी को चोरी के लिए बुला लिया। पुलिस ने जांच कर पूरे मामले का खुलासा कर आरोपी प्रेमी और बहु को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वजह से करवाई चोरी

जानकारी के मुताबिक गृह स्वामी के बेटे दिलशाद की शादी 3 वर्ष पूर्व महमूद पुर माफ़ी ग्राम में हुई थी। दिलशाद की पत्नी का शादी से दो वर्ष पूर्व से ही गांव के ही रहने वाले दिलशाद अंसारी से प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद दिलशाद की पत्नी नाजरीन को अपने प्रेमी दिलशाद अंसारी की आर्थिक स्थिति को लेकर हमेशा चिंता रहती थी। तब उसने अपने प्रेमी की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए एक प्लान बनाया। पुलिस के मुताबिक उसने अपने प्रेमी को यह बता दिया कि उसके ससुराल में कहां पर क्या सामान रखा है। प्रेमिका द्वारा दी गई जानकारी पर दिलशाद अंसारी अपने दोस्तों के साथ तड़के 5:00 बजे मुरादाबाद में अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां कार की छत पर चढ़कर प्रेमिका के घर के अंदर जा कर चोरी करने लगा। शोर होने पर दिलशाद अंसारी अपने साथियों के साथ भाग गया।

ऐसे खुला राज

चौकी इंचार्ज बालेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि गृह स्वामी ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने जांच शुरू की तो वो भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी नाजरीन और दिलशाद अंसारी से पूछताछ की तो उन्होंने सारा प्लान सूना दिया।

अपने ही घर में इस तरह से चोरी करवाने के प्लान से हर कोई हैरान है। साथ ही शादी के बाद भी प्रेमी से सम्बन्ध और वो भी इस हद तक जाना इलाके के लोगों को भी हैरान कर रहा है।

Published on: