1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं को दी गई यौन उत्पीड़न अधिनियम की जानकारी

अबूझ हालत में झुलसी महिला की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 4 Aug 2018, 8:29 PM IST

महिलाओं को दी गई यौन उत्पीड़न अधिनियम की जानकारी

महिलाओं को दी गई यौन उत्पीड़न अधिनियम की जानकारी

आजमगढ़. महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के सन्दर्भ में पुलिस लाइन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि विजय भूषण पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ रहे। संचालन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एनपी सिंह ने किया।


डीआईजी विजय भूषण ने बताया कि सन् 2013 में महिलाओं के यौन उत्पीड़न अधिनियम को पारित किया गया था। ये अधिनियम, 9 दिसम्बर, 2013, में प्रभाव में आया था। जैसा कि इसका नाम ही इसके उद्देश्य रोकथाम, निषेध और निवारण को स्पष्ट करता है और उल्लंघन के मामले में पीड़ित को निवारण प्रदान करने के लिये भी ये कार्य करता है।

ये अधिनियम विशाखा केस में दिये गये लगभग सभी दिशा-निर्देशों को धारण करता है और ये बहुत से अन्य प्रावधानों को भी निहित करता है। जैसे शिकायत समितियों को सबूत जुटाने में सिविल कोर्ट वाली शक्तियाँ प्रदान की है। ये विशाखा फैसले में दिये गये दिशा निर्देशों को सुव्यवस्थित करता है और इसके प्रावधानों का पालन करने के लिये नियोक्ताओं पर एक सांविधिक दायित्व अनिवार्य कर देता।


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुभाष चन्द गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारीगण, श्रीमती हिना देसाई, निदेशक सरस्वती पुस्तकालय, जोकहरा, आजमगढ़, उपनिरीक्षक कल्पना मिश्रा, पिठासीन अधिकारी, जनपद-बलिया व अन्य जनपद सें आयी महिलाएं सम्मिलित हुई।

अबूझ हालत में झुलसी महिला की मौत


आजमगढ़. जिला अस्पताल में जीते 28 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी 40 वर्षीय महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन महिला ने शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


मऊ जिले के दक्षिणटोला थाना अंतर्गत भोपतनगर रैनी ग्राम निवासी राम निवासी विनीत विश्वकर्मा की 40 वर्षीय पत्नी गीता बीते 28 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजन उपचार के लिए उसे मऊ जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर झुलसी महिला को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन गीता ने शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री बताए गए हैं।

अबूझ हाल में युवक झुलसा, हालत गंभीर


आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चरौंआ गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चरौंआ ग्राम निवासी राजेश यादव 30 पुत्र चंद्रभान शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहर के सेवन से युवक अचेत


आजमगढ़. अज्ञात कारणों से जहर निगल कर अचेत हुए 19 वर्षीय युवक को परिजनों ने शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरवां ग्राम निवासी 19 वर्षीय संजीव पुत्र बच्चूलाल मौर्य ने शनिवार को दिन में किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों से जिला अस्पताल में भर्ती कराए।

By- रणविजय सिंह

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश