
मुरादाबाद: गुरूवार को डीएम कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक साध्वी और उसके साथ आये समर्थक डीएम के खिलाफ ही नारेबाजी करने लगे। बकौल साध्वी डीएम ने उसके साथ अभद्रता की है। उसके मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो रही। वहीँ उधर जब डीएम ने साध्वी से अभद्रता की बात नकारते हुए,साध्वी को सरकारी शिक्षक बताए हुए नियमानुसार कार्यवाही की बात कही। जिस पर साध्वी और उसके समर्थक भड़के।
ये है मामला
भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्कूल में प्रधानाचार्य मनीषा शर्मा जूना अखाड़े की साध्वी है। मनीषा शर्मा का आरोप है की छह महीने पहले भोजपुर स्थित गांव के ग्राम प्रधान द्वारा स्कूल से लौटते समय उसके साथ मारपीट और यौन शोषण किया गया। इस मामले में साध्वी ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा पंजिकृत किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मनीषा ने कई बार अधिकारियों के चक्कर लगाएं। इसी दौरान दो महीने पहले शिक्षा विभाग द्वारा मनीषा को लाहपरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया।
हिन्दू संगठनों के साथ पहुंची थी महिला साध्वी
आज मनीषा हिन्दू संगठनों और शिव सेना कार्यकर्ताओ के साथ कचहरी पहुंची और डीएम से मिलने उनके कार्यालय में चली गयी। डीएम के मुताबिक उन्होंने मनीषा शर्मा को सरकारी कर्मचारी नियमावली का हवाला देते हुए पूछा कि वह किस आधार पर राजनैतिक संगठनों के साथ कचहरी आई है और क्या इसके लिए उन्होंने बीएसए से अनुमति ली है? डीएम के सवाल सुनकर मनीषा शर्मा कार्यालय में ही रोने चिल्लाने लगी जिसके बाद उनके साथ आये समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
डीएम पर लगाया गंभीर आरोप
मनीषा शर्मा के मुताबिक डीएम ने उनकी शिकायत सुनने के बजाय उनको बाहर कर दिया। अधिकारियों पर आरोप लगा रही मनीषा खुद को साध्वी बताते हुए भाजपा सरकार पर अपमानित कराने का आरोप लगाती रही और न्याय ना मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी देती रही है।
डीएम ने बीएसए से जांच कर कार्यवाही की बात कही
डीएम राकेश कुमार के मुताबिक महिला प्रधानाचार्य जिस वक्त उनके कार्यालय में आई थी उस वक्त शिव सेना ज्ञापन दे रही थी। उन्होंने महिला शिक्षिका को राजनैतिक जुलूस का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। डीएम ने बीएसए से शिक्षिका के निलंबन को लेकर की गई जांच रिपोर्ट पर फैशला लेने का भी आदेश दिया है साथ ही जल्द मामले को निपटाने को कहा है।