मुरादाबाद: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा,रोजाना ही कुत्ते दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लेकिन आज तो इस आतंक का अजब ही वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कुत्ते से छुड़ाने के लिए उसे मारते हुए दिख रहे हैं। उसे तब तक पीटा गया जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। और अंत तक कुत्ते ने एक व्यक्ति की टांग दांतों से नहीं छोड़ी थी। जिसके बाद ही लोगों एने उसे पीट पीट कर मार डाला।