दौड़ पड़ा चिकित्सा लवाजमा
शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर चिकित्सा विभाग में हडक़ंप मच गया। इस पर सरेड़ी बड़ी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रितेश जैन, डॉ. अजयदीप वर्मा, डॉ. प्रकाश पटेल नर्सिंग स्टाफ के साथ रोहिड़ा पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद सीएमएचओ डॉ. ओपी कुलदीप, ब्लॉक सीएमओ डॉ. एमएच शेख भी मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों की रोग को लेकर चल रही आशंकाओं का निराकरण किया। वहीं प्रभावित परिवार, रिश्तेदार व ग्रामीणों सहित 68 लोगों के एंटी रेबिज के टीके लगाए गए। चिकित्सा अधिकारियों ने परिवारजनों को किशोर की बीमारी की वास्तविकता एवं हालात बताते हुए उसे वापस इलाज के लिए उदयपुर ले जाने के लिए लिए तैयार कियाा। सूचना पर विधायक जीतमल खांट, भाजपा महामंत्री गोविंद सिंह राव ने रोहिडा पहुंच कर जानकारी ली। चिकित्सा विभाग की टीम को इलाज के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।