मुरादाबाद

हैवानियत: मजदूरी मांगने पर मजदूरी को पेट्रोल छिड़ककर किया आग के हवाले,हालत नाजुक

दीपावली पर खरीदारी के लिए मजदूरी के पैसे मांगने पर तीन भाइयों ने मजदूरी पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 9:29 AM IST
moradabad
हैवानियत: मजदूरी मांगने पर मजदूरी को पेट्रोल छिड़ककर किया आग के हवाले,हालत नाजुक

अमरोहा: जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें दीपावली पर खरीदारी के लिए मजदूरी के पैसे मांगने पर तीन भाइयों ने मजदूरी पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नामजद मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकियों की तलाश में दबिश जारी है।

इतनी थी मजदूरी

थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन निवासी लाखन गांव के ही करुआ,प्रकंत और सतपाल के बीस दिन पहले धनौरा क्षेत्र के खाद गुजर गांव में मजदूरी करने गया था। 15 दिन काम करने के बाद लाखन चार दिन पहले अपने घर आ गया था। लाखन सोमवार शाम को करुआ के घर गया आर मजदूरी के 6770 रूपये मांगे। जिसे पर उसकी करुआ और उसके भाइयों से कहासुनी हो गयी। आरोपी है कि करुआ और उसके भाइयों ने लाखन के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। जिससे उसकी चीखपुकार सुन गांव में हंगामा हो गया।

70 फीसदी झुलसा

लोगों ने जब तक उसे बुझाया 70 फीसदी झुलस गया था,उसे परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां हालत नाजुक होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जल्द होंगे सभी गिरफ्तार

एसपी विपिन ताडा ने बताया कि दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसे पर विवाद के बाद एक व्यक्ति को जलाकर मारने के प्रयास का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। एएसपी को मौके पर भेजा गया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

Updated on:
6 Nov 2018, 9:29 AM IST
Published on: