26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के अफसर नहीं उठा रहे मंत्रियों के भी फोन, इस कैबिनेट मंत्री ने दी चेतावनी

भाजपा विधायक ने ऐसे अधिकारीयों दो तीन दिन तक फैक्ट्री में बंद करने का भी सुझाव दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 1 Nov 2018, 10:47 AM IST

moradabad

योगी के अफसर नहीं उठा रहे मंत्रियों के भी फोन, इस कैबिनेट मंत्री ने दी चेतावनी

अमरोहा: सूबे में बेलगाम हुए अफसर अब मंत्रियों तक फोन नहीं उठा रहे हैं। जिस पर उन्हें अब कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी है। यही नहीं भाजपा विधायक ने ऐसे अधिकारीयों दो तीन दिन तक फैक्ट्री में बंद करने का भी सुझाव दिया। जी हां ये वाकया बुधवार को अमरोहा कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों के दौरान हुआ। जब कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कुछ अधिकारीयों पर फोन न उठाने और उसके बाद काल बैक न करने पर नारजगी जताई। उन्होंने ऐसे अफसरों की शासन में शिकायत की चेतावनी दी।

अगले दस दिन में इतने दिन ही जाना होगा बच्चों को स्कूल आैर बड़ों को काम पर, दीवाली जो आ रही है

बैठक में आये थे मंत्री

कार्तिक पूर्णिमा पर मेले की तैयारियों की का जायजा लेने पहुचे केबिनेट मंत्री चेतन चौहान बुधवार को अमरोहा पहुचे थे। सभी अधिकारियों से मेले की तैयारी की बात करते करते चेतन चौहान ने कहा कि कुछ अधिकारी मेरा फोन नही उठाते है और ना काल बैक करते है। इसी बीच पास में बैठे बीजेपी विधायक महेंद्र खडकवंशी बीच मे बोल पड़े की जो अधिकारी आपका फोन नही उठा रहे उसे अपनी फैक्ट्री पर बुला कर दो तीन तक छोड़ो मत। यह बात आप ने हमारे सामने यह बात कही है जब आपका फोन नहीं उठाते तो अब ये हमारा भी फोन नही उठायंगे।

लोकसभा चुनाव से पहले सहारनपुर में फिर हुआ जातीय संघर्ष, जमकर हुआ पथराव, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

दी ये सफाई

वहीँ मंत्री चेतन चौहान ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि जो भी अधिकारी फोन नही उठा रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। आज बैठक में सभी अधिकारियों को चेतावनी दे दी गयी है। फोन ना उठाने वाले अधिकारियों की शिकायत ऊपर की जाएगी।

लापता हुए कश्मीरी छात्र को ढ़ूढने में जुटी नोएडा पुलिस, पुलवामा में था मौजूद लेकिन श्रीनगर में रहे रहे परिवार को नहीं दी खबर

पहले भी आये ऐसे मामले

यहां बता दें दें इससे पहले भी अफसरों द्वारा विधायकों मंत्रियों के फोन उठाने के मामले आ चुके हैं। मुरादाबाद शहर विधायक रितेश गुप्ता ने तो तत्कालीन एडीएम सिटी की शिकायत विधान स्पीकर से कर दी थी। जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया था।