मुरादाबाद

यूपी के इस जिले में नहीं कम हो रहा तेंदुए का खौफ,फिर किया ग्रामीणों पर हमला

तेंदुए ने दो किसानों पर हमला कर दिया,जिसमें दोनों तेंदुए के जबड़े से बाल बाल बचे और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2018, 10:04 AM IST
moradabad
यूपी के इस जिले में नहीं कम हो रहा तेंदुए का खौफ,फिर किया ग्रामीणों पर हमला

मुरादाबाद: जनपद की ठाकुरद्वारातहसील में तेंदुए का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा,आये दिन तेंदुआ आबादी वाले इलाके में लोगों के ऊपर हमला कर रहा है। बुधवार और गुरुवार को भी तेंदुए ने दो किसानों पर हमला कर दिया,जिसमें दोनों तेंदुए के जबड़े से बाल बाल बचे और किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उधर इलाके के लोगों में वन विभाग द्वारा तेंदुए पर काबू न पा पाने पर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों पर हमला

क्षेत्र के गांव लालपुर गौसाई निवासी बृजेश सिंह और अमर सिंह खेत पर जा रहे थे तभी रामनवमी स्थल के पास आकर तेंदुए ने दोनों को घेर लिया। दोनों ने शोर मचा दिया जिससे आस पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी डंडा लेकर शोर मचाते हुए भागते हुए आये। जिस कारण तेंदुआ वहां से भाग गया। ग्राम प्रधान टिकराज सिंह के मुताबिक क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है।

ग्रामीण घरों में कैद

यहां बता दें कि इस पूरे इलाके में तेंदुआ का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों ने शाम को घरों से निकलना बंद कर दिया है। यही नहीं खेतों में झुण्ड की शक्ल में लाठी डंडो के साथ ही जाते हैं। ग्रामीणों ने बच्चों को भी बाहर खेलने से अब पूरी तरह रोक दिया है। क्यूंकि बीते हफ्ते ही तेंदुए ने एक बच्चे को निवाला बना लिया था और एक की बमुश्किल जान बच पाई थी। सबसे ज्यादा ग्रामीणों को इस समय दिक्कत धान की कटाई को लेकर हो रही है क्यूंकि फसल पकी खड़ी है और डर के मारे लोग खेतों में नहीं जा पा रहे।

एक्सपर्ट भी फेल

उधर वन विभाग ने तेंदुए पर काबू के लिए लखनऊ और जिम कार्बेट से एक्सपर्ट भी बुलाये गए हैं और कई जगह क्लोज सर्किट कैमरे के साथ ही पिंजरा भी लगाया गया है। लेकिन तेंदुआ अभी तक हाथ नहीं आया। अभी दो दिन पहले वन विभाग के कैमरे में तेंदुए की गतिविधि नारायण पुर गांव में देखने को मिली थी जिसमें तेंदुआ पिंजरे के पास करीब एक डेढ़ घंटे तक रहा लेकिन अंदर नहीं गया। जिसके बाद ग्रामीणों में और खौफ है। वन विभाग की माने तो इलाके में एक से ज्यादा तेंदुए हैं और ये शिकार व् पानी की तलाश में लगातार ठिकाना बदल रहे हैं। इसलिए पकड़ में नहीं आ रहे। डीएफओ कनैह्या लाल पटेल के मुताबिक वन विभाग लगातार तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है। जल्द ही उस पर काबू पाया जायेगा

Published on: