
मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला आया है। जिसमें एक लुटेरी दुल्हन शादी के दूसरे दिन ही परिवार को नशा देकर घर में रखी नगदी और जेवर लेकर फरार हो गयी। परिवार की बेहोशी का पता भी तब चला जब पड़ोसी रिश्तेदार घर पहुंचे। आनन फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीन घंटे में पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर एनकाउंटर कर दो इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक बदमाश फरार
2 अगस्त को हुई थी शादी
झांझनपुर निवासी संजय होटल में काम करता है,इसी दो अगस्त को उसकी शादी बरेली की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। नयी दुल्हन के आने से घर में ख़ुशी का माहौल था। शनिवार रात दुल्हन ने सभी को खाना बनाकर खिलाया। परिवार के सभी सदस्य ऊपर घर में सो रहे थे, जबकि दुल्हन के साथ नीचे कमरे में। लेकिन सभी सोते ही रह गए। पड़ोस में रहने वाला रिश्ते का भाई प्रदीप जब घर पहुंचा तो पूरा घर बेहोश था।
यूपी के इस जिले में भारी बारिश ने लोगों का जीना किया मुश्किल, कई गांव हुए जलमग्न
ऐसे चला पता
जब परिजनों को होश आया तो घर से दुल्हन पूजा गायब और रखी हुई नगदी 16 हजार व् जेवर आदि सब गायब थे। फौरन ही सूचना पुलिस को दी गयी। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सबका इलाज चल रहा है।
जांच जारी
इस मामले सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने जानकारी दी कि संजय की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। नयी दुल्हन जेवर और नगदी लेकर फरार है। फ़िलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
BIG NEWS: मायावती सरकार के दौरान इस विभाग में हुई थी बड़ी संख्या में भर्ती, अब योगी सरकार ने शुरू की जांच
पहले भी कर चुकी शिकार
वहीँ इस मामले में ये भी सामने आया है कि परिजनों ने किसी दलाल के माध्यम से पैसे देकर शादी की थी। जबकि जिले और आस-पास के शहरों में पहले भी लुटेरी दुल्हन कई को अपना शिकार बना चुकी है।