मुरादाबाद

यूपी के इस शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, निपटने के लिए अपना ये खौफनाक तरीका

कुछ लोग कुत्ते से छुड़ाने के लिए उसे मारते हुए दिख रहे हैं। उसे तब तक पीटा गया जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 3:46 PM IST
moradabad
यूपी के इस शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, निपटने के लिए अपना ये खौफनाक तरीका

मुरादाबाद: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा,रोजाना ही कुत्ते दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लेकिन आज तो इस आतंक का अजब ही वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ लोग कुत्ते से छुड़ाने के लिए उसे मारते हुए दिख रहे हैं। उसे तब तक पीटा गया जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया। और अंत तक कुत्ते ने एक व्यक्ति की टांग दांतों से नहीं छोड़ी थी। जिसके बाद ही लोगों एने उसे पीट पीट कर मार डाला।

ड्यूटी जाते समय कुत्ते ने किया हमला

मझोला थाना क्षेत्र के नये गांव के रहने वाले धर्मेन्द्र सुबह कृष्णा एक्पोर्ट फार्म में ड्यूटी जा रहा था। जैसे है धर्मेन्द्र गागन तिराहे पर पहुंचा तभी पीछे से एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर टांग में काट लिया और जबरदस्त तरीके से टांग को पकड़ लिया। धर्मेन्द्र के लाख छुड़ाने के प्रयास के बाद भी कुत्ते ने धर्मेन्द्र की टांग को नही छोड़ी। धर्मेन्द्र ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते का मुंह पकड़ कर दबा लिया और स्थानीय लोगो ने कुत्ते पर डंडे से पीट कर छुड़ाने के प्रयास किया लेकिन फिर भी कुत्ते ने पेंट का कपड़ा नही छोड़ा। स्थानीय लोगो ने फिर कुत्ते पर ताबड़ तोड़ डंडे से कई प्रहार किए और पीटते पीटते कुत्ते को अधमरा कर दिया, उसके बाबजूद भी कुत्ते ने पेट नही छोड़ी हार कर कैंची से पेंट का नीचे का हिस्सा काट कर अलग किया तब जाकर कुत्ते से धर्मेन्द्र ने अपने आपको छुड़ा पाया।

पेंट काटकर कुत्ते को किया अलग

कुत्ते को लोगो ने एक नाले में फेंक दिया। स्थानीय लोगो ने बताया कि आज सुबह भी इसी कुत्ते ने एक बच्ची को भी काटा था उसके बाद धर्मेन्द्र को अपना शिकार बनाया था। धर्मेन्द्र ने बताया कि सुबह फर्म जाते समय कुत्ते ने काटा था तिराहे पर भी पुलिस खड़ी थी लेकिन कोई मदद के लिए आगे नही आया। दो लोगो ने पेंट काट कर ओर कुत्ते को पीट पीट कर बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। सुबह भी कुत्ते ने एक को ओर काटा था।

नगर निगम का दावा फेल

लोगों के मुताबिक नगर निगम आवारा कुत्ते की पकड़ने के लिए कोई कार्यवाही नही कर रही नगर निगम पूरी तरह से लापरवाही कर रही है। वहीँ नगर निगम का कोई अधिकारी इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नही है सब एक दूसरे पर टाल कर अपना पीछा छुड़ा रहे है।

लगातार बढ़ रही कुत्ते काटे के शिकार की संख्या

उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष कुत्ते काटे के शिकार लोगों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इसकी वजह से उन्होंने कई बार नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कुत्ते पकड़ने को कहा है लेकिन कुत्ते काटे लोगों की संख्या देखते हुए नहीं लगता की कहीं पकडे जा रहे हैं। फिर भी जो भी लोग जिला अस्पताल आ रहे हैं उनको भर्ती भी किया जा रहा है और वैक्सीन भी लगाई जा रही है। यही नहीं दो दिन पहले 24 घंटे में आवारा कुत्तों ने रिकॉर्ड 100 लोगों को अपना शिकार बनाया था। दो महीने पहले कुन्दरकी में तीन बच्चों की जन भी जा चुकी है। अगर एक साल का रिकॉर्ड देखें तो जनपद में ये संख्या एक दर्जन से भी अधिक है।

Published on: