मुरादाबाद

यूपी बोर्ड के बाद अब रूहेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में शुरू

महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं के इतिहास में पहली बार है कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है।

2 min read

मुरादाबाद: सूबे में परीक्षाओं का माहौल बदलने की नियत से इस बार यूपी बोर्ड में पहली बार सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई तो वहीँ अब महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में शुरू हो गयीं हैं। जिससे नकल करने वाले परीक्षार्थियों के साथ ही नक़ल माफियाओं में हडकंप मच गया है। क्यूंकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ऑनलाइन इन परीक्षाओं पर नजर रख रहा है। जिससे कॉलेज संचालक भी कोई छूट देने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

परीक्षा के दौरान कक्ष में ही बेहोश हुई छात्रा

यह महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं के इतिहास में पहली बार है कि परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। इस परीक्षा में अगर मुरादाबाद की बात करे तो मुरादाबाद से स्नातक और स्नातकोत्तर के 39250 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। जिसमे हिन्दू कॉलेज के 24000 ,केजीके कॉलेज के 8500 ,गोकुलदास कॉलेज के 2400 ,एम् एच कॉलेज के 2350 ,दयानन्द कॉलेज के 1500 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल हैं।

हिन्दू कॉलेज के परीक्षा प्रभारी अतुल अग्रवाल का कहना है कि नकलविहीन परीक्षा के लिऐ केंद्रों को हाईटेक बनाया गया है। कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरो को कंट्रोल रूम से जोड़ परीक्षा कक्षों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। नेट के जरिये कालेज के कंट्रोल रूम को यूनिवर्सिटी के कंट्रोल रूम से लिंक कराया गया है ।यूनिवर्सिटी प्रशासन भी हर कक्ष का लाइव देख रहे है।

यहां बता दें की अब तक यूनिवर्सिटी से जुड़े कई कालेजों में परीक्षा को लेकर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन बदली तकनीक ने उन लोगों के लिए जरुर मुश्किल खड़ी कर दी है जो नकल के भरोसे अब पास होना चाहते हैं। अभी कुछ जगह सीसीटीवी नहीं लगे हैं,लेकिन वहां भी सख्ती पिछली बार के मुकाबले ज्यादा है। क्यूंकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिस कॉलेज में नकल मिलेगी वहां की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं मई महीने तक चलेगी।

ये भी पढ़ें

यूपी की तरह एमपी बोर्ड के छात्र भी छोड़ रहे परीक्षा, अधिकारी परेशान
Published on:
06 Mar 2018 02:54 pm
Also Read
View All