24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर
परीक्षा के दौरान कक्ष में ही बेहोश हुई छात्रा
Play video

परीक्षा के दौरान कक्ष में ही बेहोश हुई छात्रा

अध्यापकों ने उपचार को पहुंचाया अस्पताल
Google source verification

जौनपुर. शाहगंज में सोमवार को प्रथम पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में ही एक छात्रा बेहोश हो गई। जिससे परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के भी हाथ-पांव फूल गए। अध्यापकों ने छात्रा को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शाहगंज क्षेत्र के ताखा पूरब (चिरैया मोड़) गांव निवासी विक्रम मौर्या की पुत्री शर्मिला मौर्या सोमवार को पब्लिक इंटर कॉलेज शाहगंज में प्रथम पाली के दौरान नागरिक शास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दे रही थी। परीक्षा के दौरान ही अचानक परीक्षा कक्ष में बेहोश हो गई। इसकी जानकारी अध्यापकों ने परिजनों को देते हुए अस्पताल में भर्ती कराया।

 

By: जावेद अहमद