मुरादाबाद

सीएम योगी की तस्वीर से फेसबुक पर छेड़छाड़, लखनऊ तक मचा हडकंप

शहर विधायक रितेश गुप्ता की शिकायत पर गल शहीद पुलिस ने सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने में आई टी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 5:30 PM IST
moradabad
सीएम योगी की तस्वीर से फेसबुक पर छेड़छाड़, लखनऊ तक मचा हडकंप

मुरादाबाद: सीएम योगी की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। जिससे भाजपाई खासा तिलमिला रहे हैं। यही नहीं इस बार खुद भाजपा विधायक ने तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ शिकायत की है। शहर विधायक रितेश गुप्ता की शिकायत पर गल शहीद पुलिस ने सीएम योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ करने वाली बाराबंकी निवासी महिला के खिलाफ आई टी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

विधायक ने की शिकायत

एसपी सिटी अंकित मित्तल के मुताबिक शहर विधायक रितेश गुप्ता द्वारा दी गयी शिकायत पर आई टी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें शिकायत की गयी है कि बाराबंकी निवासी किसी ममता यादव नामक महिला की फेसबुक आई डी से सीएम योगी की तस्वीर के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की गयी है। बल्कि उस पर अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। इससे न सिर्फ उनकी छवि प्रभावित हुई बल्कि भाजपाइयों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। इसे विरोधियों की साजिश बताया गया है। और जानबूझकर भाजपा के खिलाफ षड्यंत्र बताया जा रहा है। इसलिए ऐसे तत्वों पर कार्यवाही की मांग खुद विधायक ने की है।

पहले भी की जा चुकी अभद्रता

यहां बता दें कि कुछ दिन पहले इसी तरह ही सोशल साइट्स पर पीएम मोदी को लेकर भी आपतिजनक पोस्ट की गयी थी। तब भाजपा महानगर अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन उसमें भी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ। इसलिए माना जा रह है कि शायद पुलिस ढील छोड़े।

तिलमिलाए भाजपाई

फ़िलहाल ये सोशल साइट्स पर नेताओं के खिलाफ अभद्रता या फिर उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ पहला मामला नहीं है। लिहाजा पुलिस भी इतनी सक्रियता से इसे नहीं लेती। लेकिन इस बार खुद भाजपा विधायक ने शिकायत की है,जिसमें पुलिस पर कार्यवाही का दबाब बन गया है। वहीँ भाजपाई भी इस बार ठोस कार्यवाही की मांग कर रहे हैं ताकि आगे से इस तरह की घटना न हो।

Updated on:
25 Sep 2018, 5:30 PM IST
Published on: