Moradabad: मुरादाबाद में सड़क हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा बाइक पर अपनी मां के गोद में बैठा था तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी और बच्चा मां के हाथ से उछल कर गिर गया।
Moradabad: मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर के पास राझेड़ा नदी के पुल पर दर्दनाक हादसा हो गया। रामपुर के रहने वाला एक परिवार अपने बच्चे के साथ बाइक पर अपने घर रामपुर लौट रहा था। दलपतपुर के पास एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया।
मुरादाबाद में हाईवे पर अपने बाइक से घर आ रहे परिवार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे अपनी मां की गोद में बैठा बच्चा उछल कर सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता को भी हादसे में गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। हादसे में मौके पर भी बच्चे की मौत हो गई। उसके पिता को भी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों के हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल के इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया।