मुरादाबाद

Moradabad News: जिला पंचायत राज अधिकारी निलंबित, सड़क निर्माण प्रस्ताव की जांच में लापरवाही पर कार्रवाई

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में प्रस्तावित सड़क निर्माण की जांच में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा को निलंबित कर दिया गया है।

less than 1 minute read
Moradabad News: जिला पंचायत राज अधिकारी निलंबित..

Moradabad News Today: मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गुरेर में 3.50 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव को विधानसभा की याचिका समिति ने संज्ञान में लेते हुए आदेश दिए थे कि रोड की लंबाई व चौड़ाई के आधार पर यह जांच की जाए कि क्या इसका निर्माण पंचायत निधि से किया जा सकता है या नहीं। यह जांच जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा को स्वयं करनी थी।

लेकिन उन्होंने स्वयं जांच करने के बजाय यह जिम्मेदारी अपने अधीनस्थ कर्मचारी को सौंप दी। अधीनस्थ द्वारा की गई जांच रिपोर्ट जब याचिका समिति के पास पहुंची, तो समिति ने रिपोर्ट पर असंतोष जाहिर करते हुए जिलाधिकारी अनुज सिंह से मामले में संज्ञान लेने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देशों के अनुरूप जांच न किए जाने को गंभीरता से लिया और इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर, शासन ने जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा को निलंबित कर दिया।

गौरतलब है कि वाचस्पति झा ने 25 अक्टूबर 2023 को मुरादाबाद में डीपीआरओ का कार्यभार ग्रहण किया था।

Also Read
View All
बहन का कत्ल करने वाला इंजीनियर जेल में टूटा, मां की चिंता में जाग रहा रातभर, बहा रहा आंसू

निर्यात पर युद्ध की मार: बंदरगाहों पर अटका हजारों करोड़ का माल, लागत पांच गुना बढ़ने से उद्योगों में हड़कंप

यूपी में मौसम का बदला मिजाज: मार्च के दूसरे हफ्ते में ही चढ़ा पारा, मुरादाबाद में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड

मुरादाबाद में बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, मौत के मुंह से खींच लाई अपना लाल, ऐसे बचाई 3 वर्षीय बेटे जान

मुरादाबाद बहन हत्याकांड: जेल की पहली रात बेचैन रहा हार्दिक, न खाना खाया न किसी से की बात, कोने में चुपचाप बैठा रहा

अगली खबर