मुरादाबाद

साढ़े सात लाख दीपों से रोशन हुआ मुरादाबाद, ड्रोन शो में दिखा अद्भुत नजारा, रामायण का किया प्रसारण

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में 620 ड्रोन के माध्यम से आसमान में रामायण और भगवान राम के आदर्शों का प्रसारण किया। एक कतार में उड़ते ड्रोन में लगी लाइटों से रामायण के दृश्य और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को प्रदर्शित किया गया।
less than 1 minute read
Moradabad illuminated with seven and a half lakh lamps
साढ़े सात लाख दीपों से रोशन हुआ मुरादाबाद

Moradabad News In Hindi: दिवाली से पहले मुरादाबाद में आयोजित दीपोत्सव में 7.50 लाख दीये प्रज्वलित किए गए। इससे शहर अद्भुत रोशनी से जगमगा उठा। ड्रोन शो के जरिए भगवान राम और देवी-देवताओं की आकृतियां उकेरी गईं, जिसने हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य आयोजन कंपनी बाग में हुआ।

नगर निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम के हजारों लोग साक्षी बने। रविवार शाम को शहर में सौ से अधिक स्थानों पर 7.50 लाख मिट्टी व गोबर के दीये प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्य आयोजन कंपनी बाग में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को दीपोत्सव की बधाई देते हुए इस अद्भुत कार्यक्रम की सराहना की।

इसके बाद आसमान में रंगबिरंगी लाइट में ड्रोन ने 16 मिनट तक प्रभु राम, लक्ष्मण, मां सीता और हैप्पी दीपावली की आकृति उकेरी गई। तीन किमी दूर से लोगों ने अपने घरों की छतों से ड्रोन शो देखा। इस भव्य ड्रोन शो को देख सभी लोग अभिभूत हो गए और इस अद्भुत लम्हे को अपने कैमरों में कैद किया।

Published on:
29 Oct 2024 07:28 am
Also Read
View All
जिस बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी, उसकी अर्थी उठी… ढाई साल के वरुण की मौत ने खड़े किए कई सवाल

मुरादाबाद के मोहर्रम मेले में बार बालाओं ने लगाए ठुमके; वीडियो वायरल होने पर लोगों ने जताई आपत्ति, जांच में जुटी पुलिस

कैमरा है तो झूठ फैलाओगे? मुरादाबाद में पत्रकार के सवाल पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दे दी खुली चुनौती

मुरादाबाद में सत्यापन करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला, महिला समेत कई लोगों ने की मारपीट; मुकदमा दर्ज

राम मंदिर दान प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुरादाबाद में FIR और बुलडोजर कार्रवाई की उठाई मांग