स्कूलों में दूध की जांच के लिए की गई छापेमारी 

स्कूली बच्चों को मिलने वाले दूध के घटिया होने की शिकायत को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले के तीन स्थानों पर छापेमारी की।

less than 1 minute read
Jul 30, 2015
Investigation
Investigation
मुरादाबाद। जिले में स्कूली बच्चों को मिलने वाले दूध के घटिया होने की शिकायत को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जिले के तीन स्थानों पर छापेमारी की। पांच नमूने लेकर जांच को राजकीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि मिड डे मील के साथ मिलने वाला दूध काफी घटिया स्तर का है। अधिकांश जगहों पर पैकेट बंद के बजाय खुला दूध बच्चों को दिया जा रहा है। डीएम के आदेश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने तीन टीमें बनाई और एक साथ जिले के तीन स्कूलों व सेंट्रल किचन पर छापा मारा।

टीम ने ठाकुरद्वारा स्थित प्राथमिक विद्यालय रामूवाला गणोश में जांच की और पैकेट बंद दूध के नमूने लिए। इसी तरह से बिलारी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अपर जदिद से पराग के पैकेट बंद दूध के नमूने लिए। यहां बच्चों को दिए जाने वाले खाद्य पदार्थो में गंदगी मिली गई। यहां से चावल कोपता का नमूना लिया गया। महानगर के स्कूलों के बच्चों को मिड डे मील वितरण का कार्य स्वयंसेवी संगठन ग्रामीण महिला विकास एवं लोक कल्याण संस्थान करती है।
Published on:
30 Jul 2015 04:11 pm