मुरादाबाद

Schools Closed: यूपी के इस जिले में आज 6 अगस्त को स्कूल बंद, लगातार हो रही बारिश के बाद DM का बड़ा फैसला

Moradabad Schools Closed News: मुरादाबाद जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी बारिश अलर्ट के चलते DM अनुज सिंह ने 6 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।
less than 1 minute read
moradabad schools closed 6 august heavy rain alert
Schools Closed: यूपी के इस जिले में आज 6 अगस्त को स्कूल बंद | Image Source - Freepik

Moradabad schools closed 6 august heavy rain alert: यूपी के मुरादाबाद जिले में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुरादाबाद के जिलाधिकारी (DM) अनुज सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों को 6 अगस्त, बुधवार को बंद (Schools Closed) रखने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि बुधवार को मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए DM ने एहतियातन यह आदेश पारित किया (Schools Closed), ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें बारिश और खराब मौसम से होने वाली संभावित परेशानियों से बचाया जा सके।

प्रशासन ने जारी किए निर्देश (Schools Closed)

डीएम के आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने जिले के सभी स्कूल प्रबंधनों को तुरंत जानकारी देकर बुधवार को कक्षाएं स्थगित (Schools Closed) करने का निर्देश दिया। यह आदेश सभी शिक्षा बोर्डों पर लागू होगा।

अभिभावकों से अपील और सतर्कता

स्थानीय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न जाने दें, क्योंकि कई इलाकों में पानी भरने और फिसलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने यह भी बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसे कदम उठाए जा सकते हैं।

Updated on:
06 Aug 2025 05:52 am
Published on:
06 Aug 2025 05:52 am
Also Read
View All
सपना चौधरी मुरादाबाद केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन: पुलिस को आखिरी चेतावनी, रिपोर्ट नहीं आई तो होगी कार्रवाई

अदीला हत्याकांड: 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर आरोपी गुलफाम, पूछताछ में बोला- चप्पल मारी तो गोलियों से भून डाला

Moradabad Adila Murder Case: मुरादाबाद की अदीला मर्डर मिस्ट्री का खुलासा! जिस पति को गिफ्ट की थी थार, उसी ने गोली मारकर नहर में फेंका शव

‘इंस्टाग्राम से मुलाकात के बाद मौत तक’, पीतल कारोबारी की बेटी की क्या है इनसाइड स्टोरी? निकाह के बाद की थी थार गिफ्ट

यूपी में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, मेरठ से गोरखपुर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक की चेतावनी